Business

सिलीगुड़ी सूर्यनगर समाज कल्याण संगठन की ओर से कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस परीसेवा शुरू की है

यह परिसेवा 24 घंटे  काम करेगी। संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी दी। इन सदस्यों ने बताया मुख्य रूप से कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल एंव अस्पताल से घर तक लाने व पहुंचाने में यह परिसेवा  उपलब्ध रहेगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया गया है. यह नंबर है 7864051578 . कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकता है। 
Read More
लॉक डाउन : पुलिस ने चलाया अभियान , नौ हिरासत में

लॉक डाउन : पुलिस ने चलाया अभियान , नौ हिरासत में

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एनजेपी  थाने की पुलिस ने गुरुवार को कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से लागू आंशिक लॉक डाउन को लेकर शहर के गेट बाजार, अंबिकानगर बाजार समेत विभिन्न इलाके  में  अभियान चलाया।  इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंगन करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि कोरोना  के प्रसार की  रोकथाम के लिए  राज्य सरकार की ओर से लागू  आंशिक लॉक डाउन के मद्देनजर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
Read More
सिलीगुड़ी : दो गाड़ियों की भिड़ंत से हड़कंप

सिलीगुड़ी : दो गाड़ियों की भिड़ंत से हड़कंप

एनजीपी थानांतर्गत फूलबाड़ी बटालियन मोड़ में गुरुवार दोपहर एक शक्तिमान एवं एक अन्य वाहन में हुई टक्कर को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  सिलीगुड़ी से जा रहे एक वाहन का आज दोपहर  बटालियन मोड़ में शत्क्तिमान से भिड़ंत हो गयी। हादसे में सिलीगुड़ी से जा रहे वाहन का सामने हिस्सा पूरी तरह  चकनाचूर  हो गया ।  स्थानीय लोगों ने चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला। एनजीपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया।
Read More
सरकारी पार्क खुले पर दर्शकों का टोटा , मधु बिक्री जारी

सरकारी पार्क खुले पर दर्शकों का टोटा , मधु बिक्री जारी

देश भर के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर विभिन्न पार्क व पर्यटन स्थलों में दर्शकों का आगमन कम हो रहा है। कुछ दिनों पहले राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशिका में राज्य में अभयारण , राष्ट्रीय उद्यान को बंद रखने का एलान किया गया है। हालाँकि फिलहाल कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सरकारी पार्क व उद्यान खुले हैं। पर कोरोना के कारण काफी कम संख्या में यहाँ लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर इन पार्कों एंव उद्यानों को  नियमित सेनिटाइज  किया जा   रहा है।  इसके साथ ही यहाँ मधु भी बेचे जा…
Read More
जलपाईगुड़ी : भारी बारिश व तूफ़ान से पेड़ उखड़े , बिजली आपूर्ति बाधित , कई मार्ग अवरुद्ध

जलपाईगुड़ी : भारी बारिश व तूफ़ान से पेड़ उखड़े , बिजली आपूर्ति बाधित , कई मार्ग अवरुद्ध

जलपाईगुड़ी में गुरुवार सुबह से अंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश जारी है।  इस बीच बारिश से जलपईगुड़ी के 73 मोड़ इलाके में एक पेड़ सड़क पर गिर जाने से जलपाईगुड़ी - सिलीगुड़ी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है । गुरुवार की सुबह से लगातार बारिश और हवा के चलते शहर के विभिन्न सड़कों अपर  यातायात पूरी तरह से ठप है। इसके अलावा कई स्थानों में पेड़ उखड़ कर नीचे गिर पड़े।  बिजली के तार टूट जाने के कारण कई इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका व प्रशासन पर…
Read More