Business

वृद्ध की रहस्यमय मौत से हड़कंप

वृद्ध की रहस्यमय मौत से हड़कंप

कूचबिहार जिले के  माथाभांगा 2 ब्लॉक में परदुबी ग्राम पंचायत के खलईगांव पुरबापारा क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्ध की अस्वाभाविक मौत  की घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय डोमसु बर्मन के रूप में हुई है ।  पुलिस ने  शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए  उसे  माथाभांगा असपताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृद्ध का शव आज सुबह घर के बगल में एक पेड़ से फंदे से लटकता बरामद किया गया। पुलिस ने अस्वाभाविक  मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read More
घर के सामने फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव

घर के सामने फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव

अलीपुरदुआर जिले की कालचीनी पुलिस ने मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कालचीनी थाने के हेमिल्टनगंज इलाके में आज सुबह  अजीत ओराव नामक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव उसके घर के सामने एक पेड़ से लटकते बरामद किया गया।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर  घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
Read More
निवेश ने १२ करोड़ रुपए की-आईएएन फंड जुटाई

निवेश ने १२ करोड़ रुपए की-आईएएन फंड जुटाई

एक फिनटेक स्टार्टअप, निवेश.कॉम देश में अपनी पैठ को गहरा करने के लिए म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पादों के वितरकों की मदद करने वाला एक पहला - मोबाइल डिजिटल प्लेटफॉर्म है। प्लेटफ़ॉर्म वितरकों को अपने व्यवसायों का विस्तार करने और नए ग्राहकों को लाने में सक्षम बनाता है, जो अब विभिन्न एएमसी के लिए सेवित हो सकते हैं और इसलिए बेहतर पोर्टफोलियो प्रदर्शन का अनुभव कर सकते हैं। निवेश ने आईएएन फंड के नेतृत्व में १.६ मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस राउंड में इंडियन एंजल नेटवर्क, एलवी एंजेल फंड के साथ-साथ अन्य एंजेल निवेशकों सहित अन्य सह-निवेशकों की भागीदारी…
Read More
कोरोना : कालिम्पोंग गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाया गया सेफ होम, फिलहाल 40 बेड होगा

कोरोना : कालिम्पोंग गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाया गया सेफ होम, फिलहाल 40 बेड होगा

पहाड़ के त्रिवेणी कोविद अस्पताल पर दबाव कम करने के लिए कलिम्पोंग के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक सेफ होम बनाया गया है । पहले चरण में यहाँ  40 बेड  लगाया गया है। इनमें से पांच बेड इमरजेंसी के मरीजों के लिए संरक्षित हैं । यहाँ  ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गयी है । सेफ होम  कलिम्पोंग जिला प्रशासन और नगर पालिका की देखरेख में चलाया जाएगा। यहाँ दिन में दो बार डॉक्टर  विजिट  करेंगे। 
Read More
मेडिकल कॉलेज में कोविद टेस्टिंग की रफ़्तार कम होने का आरोप , शहर के प्रत्येक क्लब में टेस्टिंग सेंटर खोलने का सुझाव

मेडिकल कॉलेज में कोविद टेस्टिंग की रफ़्तार कम होने का आरोप , शहर के प्रत्येक क्लब में टेस्टिंग सेंटर खोलने का सुझाव

पूरे देश में कोरोना कहर बरपा रही है। दिन प्रतिदिन दभ भर में कोरोना मरीजों की संख्या  बढ़ती जा रही है।  अस्पताल में मरीजों की  संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर कोरोना जाँच के लिए  अस्पताल पहुंचने वाले लोगों ने उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। अस्पताल आये  बहुत से लोगों का कहना है कि अस्पताल में दिन भर में केवल एक सौ बीस लोगों की जाँच  की जाती है। कई बार लोगों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ता है। दूसरी ओर मरीजों को इस तरह परेशान न होना पड़े इसके लिए सुश्रतनगर व्यवसायी समिति  के…
Read More