Business

वामनेता कमल अग्रवाल तथा रामभजन महतो तृणमूल में शामिल

वामनेता कमल अग्रवाल तथा रामभजन महतो तृणमूल में शामिल

दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा में बड़ी टूट की  खबर  आ रही है।   सीपीएम नेता व नगर निगम के पूर्व एमआईसी कमल अग्रवाल तथा पूर्व  डिप्टी मेयर  रामभजन महतो बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने दार्जिलिंग जिला पार्टी कार्यालय में इन दोनों को पार्टी का झंडा प्रदान कर उन्हें दल में शामिल किया। इस अवसर पर  जिला तृणमूल के अध्यक्ष रंजन सरकार समेत  अन्य उपस्थित थे।
Read More
जलपाईगुड़ी : आंशिक लॉकडाउन के बीच  कालबैशाखी तूफ़ान से लोग परेशान

जलपाईगुड़ी : आंशिक लॉकडाउन के बीच कालबैशाखी तूफ़ान से लोग परेशान

एक तरफ कोरोना के कहर से लोग परेशान है।  वहीं भारी बारिश व तूफ़ान ने लोगों की समस्याएं और बढ़ा दी है । बुधवार को जलपाईगुड़ी जिले के अलग-अलग हिस्सों में कालबैशाखी तूफान आने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।  बताते चले कोरोना को लेकर पूरे राज्य में आंशिक लॉक डाउन चल रहा है। कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं। लोगों का जीवन मुश्किल में है । इस पर लगभग हर दिन  कालबैशाखी तूफान से लोगों की समस्याएं और बढ़ गयी है। आंशिक ललॉक डाउन में लोग ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में   बेमौसम…
Read More
एम्बुलेंस में शव देख दहशत में लोग , प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

एम्बुलेंस में शव देख दहशत में लोग , प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  इस बीच बुधवार को सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर इलाके से सटे बिनय मोड़  इलाके में एक मरीज का शव एक कार में पड़ा देख इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। इलाके के लोगों ने बताया मृत व्यक्ति को पिछले चार - पांच दिनों से बुखार था। कल शाम को उसे अचानक साँस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे स्थानीय एक डॉक्टर के पास ले जाया गया , जिसने इस मरीज के इलाज में  अपनी असमर्थता जताते हुए उसे  अस्पताल  जाने का सुझाव दिया।…
Read More
एनजेपी थाना क्षेत्र में लगे 63 सीसीटीवी कैमरे, अपराध पर लगेगा ब्रेक

एनजेपी थाना क्षेत्र में लगे 63 सीसीटीवी कैमरे, अपराध पर लगेगा ब्रेक

सिलीगुड़ी और उसके पास पास सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत एनजीपी थाने के 21 इलाके में 63 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एनजीपी थाने  के मुख्य अधिकारी  (बरो बाबू )सीमित तमांग की पहल पर शहर में आपराधिक गतिविधियों  पर अंकुश लगाने और यातायात वयवसथा को और सुविधाजनक बनाने के लिए इतनी संख्या में सीसीटीवी कैमरे  लगाए गए हैं। मंगलवार को  50% कैमरे चालू कर दिए गए जबकि शेष कमरें पाँच से छह दिनों के भीतर काम करने शुरू कर देंगे।  बताया जाता है सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर डीपी सिंह और जलपाईगुड़ी के डीएम की और से इसके लिए फंड आवंटित…
Read More
कोरोना : बंद हुआ कालियागंज का मनोरंजन पार्क

कोरोना : बंद हुआ कालियागंज का मनोरंजन पार्क

देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । कोरोना संक्रमित मरीजों की  संख्या  में भी इजाफा हो रहा है।  कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार की ओर से  राज्य भर में आंशिक लॉक डाउन लागू किया गया है।इसी कर्म में  उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज नगर पालिका अस्पतालपाड़ा की  तीस्ता कॉलोनी स्थित मनोरंजन पार्क को बंद कर दिया गया है।   नगरपालिका कि ओर से जारी विज्ञप्ति में  कहा गया है पूरे राज्य के साथ साथ कालियागंज में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती  जा रही है।  पार्क में भीड़ भाड़ के मद्देनजर शहरवासियों की सुरक्षा…
Read More