Business

मालदा में नदी कटाव की रोकथाम के लिए केंद्र नहीं कर रहा सहयोग :  मंत्री सबीना यास्मीन

मालदा में नदी कटाव की रोकथाम के लिए केंद्र नहीं कर रहा सहयोग : मंत्री सबीना यास्मीन

 राज्य की सिंचाई व उत्तर  बंगाल विकास राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने कहा कि  मालदा में नदी कटाव रोकने के लिए  केंद्र किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में अलग-अलग इलाकों में नदी कटाव रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है और इसके लिए राशि भी मंजूर की है. उन्होंने सोमवार को मालदा जिले के रतुआ में कटाव रोकथाम कार्य का निरीक्षण करते हुए ये बातें कही. मंत्री सबीना यास्मीन ने कहा मानसून की शुरुआत से ठीक पहले, सिंचाई विभाग ने मालदा के रतुआ, मानिकचक और भूतनी  इलाके में…
Read More
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल (Petrol) के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गये हैं. रविवार को तेल कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की है. चार मई से अब तक 20 बार दाम बढ़ाये गये हैं. प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने तंज सकते हुए कहा कि यह कर वसूली महामारी की लहर कब खत्म होगी, कांग्रेस के के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है.…
Read More
कोलकाता में फिलहाल डोर टू डोर टीकाकरण संभव नहीं : हकीम

कोलकाता में फिलहाल डोर टू डोर टीकाकरण संभव नहीं : हकीम

मुंबई और दिल्ली की तरह फिलहाल महानगर कोलकाता में डोर टू डोर टीकाकरण संभव नहीं है। यह जानकारी कोलकाता के प्रशासक और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकिम ने दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोलकाता नगर निगम में व्यवस्थाएं इतनी दुरुस्त नहीं हैं कि यहां घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा सके। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में वैक्सीनेशन ऑन कॉल यानी फोन पर अनुरोध करने के बाद टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र पर बोला हमला इस दौरान फिरहाद हकीम ने टीकाकरण प्रक्रिया में सुस्ती को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की दुर्बलता की…
Read More
बंगाल में इस साल नहीं होगी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं, प्रमोट किए जाएंगे छात्र-छात्राएं

बंगाल में इस साल नहीं होगी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं, प्रमोट किए जाएंगे छात्र-छात्राएं

इस साल कोरोना महामारी की वजह से पश्चिम बंगाल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। छात्र छात्राओं को मूल्यांकन कर अगली श्रेणी में प्रमोट कर दिया जाएगा। हालांकि विद्यार्थियों का मूल्यांकन कैसे होगा इसका निर्णय विशेषज्ञ कमेटी आगामी एक सप्ताह में करेगी। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दी है। राज्य सचिवालय नवान्न के प्रेक्षागृह में मीडिया से मुखातिब सीएम ने कहा कि बीमारी के संक्रमण को देखते हुए छात्र छात्राओं को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। सीएम ने बताया कि कोरोना संकट के बीच परीक्षाएं आयोजित…
Read More
सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जैसे ही दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई उनकी सलामती की दुआ करने वालों का तांता लग गया. एनसीपी नेता शरद पवार भी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार से मिलने कल दोपहर को ही हिंदुजा अस्पताल पहुंच गए. एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शरद पवार अस्पताल से बाहर निकलते दिख रहे हैं.दिग्गज हस्तियों के साथ ही उनके फैंस भी लगातार उनकी…
Read More