Business

प्रेमी द्वारा मोबाइल पर ब्लैकमेल किये जाने से परेशान छात्रा ने की ख़ुदकुशी

प्रेमी द्वारा मोबाइल पर ब्लैकमेल किये जाने से परेशान छात्रा ने की ख़ुदकुशी

प्रेमी द्वारा मोबाइल पर अंतरंग तस्वीर  दिखाकर ब्लैकमेल किये जाने से परेशान कॉलेज की एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मालदा जिले के गाजोल थाने के हटिंडा गांव में गुरुवार सुबह इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा गजोल कॉलेज के कला विभाग द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। मृतक के परिवारवालों ने  छात्रा को आत्महत्या  के लिए  उकसाने के लिए  जलपाईगुड़ी के एक युवक शिबू मंडल के खिलाफ गाजोल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 21 वर्षीय रितु सरकार के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा …
Read More
मालदा में मिड डे मील में फर्जीवाड़े का आरोप , अभिभवकों ने किया प्रदर्शन

मालदा में मिड डे मील में फर्जीवाड़े का आरोप , अभिभवकों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मिड डे मील में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने  स्कूल प्रांगण में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. शहर के चिंतामणि प्राइमरी स्कूल में गुरुवार सुबह से ही अभिभावकों का  विरोध प्रदर्शन जारी है। स्कूल कमेटी के अधिकारियों के हस्तक्षेप से  मामला शांत हुआ।  प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने उन्हें बच्चों के लिए कम परिमाण में मिड डे मील दिए जाने का आरोप लगाया। हालाँकि  स्कूल की ओर से कहा जा रहा सरकारी नियमों के अनुसार ही मिड डे मील का वितरण किया जा रहा है।  गौरतलब है कि गुरुवार सुबह सैकड़ों विद्यार्थियों के माता-पिता मध्याह्न भोजन करने…
Read More
बिहार में  छुपाए जा रहे हैं मौत के आंकड़े

बिहार में छुपाए जा रहे हैं मौत के आंकड़े

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस से हो रही मौतों के गलत आंकड़े दर्ज करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचानक 73 फीसदी तक बढ़ गया है. 24 घंटे में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा 5,458 से बढ़कर सीधे 9,429 हो गया है यानी आंकड़े सीधे 73 फ़ीसदी बढ़ गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं की क्या राज्य सरकार ने मौत के आंकड़े को छिपाया. लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल और श्मशान के आंकड़ों से अंदाजा…
Read More
मुंबई में भारी बाारिश के कारण गिरी इमारत

मुंबई में भारी बाारिश के कारण गिरी इमारत

मुंबई में बुधवार को हुई बारिश से मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया और आस-पास के इलाक़े में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. लोगों के आने जाने में तो ख़ासी परेशानी हुई ही, इमारतों के ग्राउंड फ़्लोर में पानी घुसने से लोगों का काफ़ी सामान ख़राब हो गया. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में 8 बच्चे शामिल हैं.दरअसल, मलाड वेस्ट के कलेक्टर कंपाउंड में एक चार मंजिला इमारत देर रात गिर गई. हादसे के बाद वहां  पहुंची रेसक्यू टीम ने महिलाओं और बच्चों समेत 18 लोगों को बचा लिया,…
Read More
जलपाईगुड़ी : अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को दिया गया भोजन

जलपाईगुड़ी : अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को दिया गया भोजन

कोरोना महामारी के बीच विभिन्न स्वमसेवी संगठन गरीब व असहाय लोगों के सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में जलपाईगुड़ी की 'आशार आलो' नामक स्वमसेवी संस्था के सदस्यों ने जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को भोजन प्रदान किया . संस्था की ओर से बुधवार रात करीब 150 लोगों को खाना दिया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसके अलावा, कल रात शहर के विभिन्न इलाके में जरूरतमंद लोगों को रात का खाना दिया गया. गौरतलब है लॉक डाउन के कारण निश्चित समय के बाद दुकान पाट बंद…
Read More