Business

भारतीय-अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित।

भारतीय-अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित।

इस साल पुलित्जर पुरस्कार भारतीय-अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन को दिया गया है। उन्होंने एकाग्रता शिविरों में चीनी मुस्लिम उइगर और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के बारे में बज़फीड न्यूज पर अपनी खोजी रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार जीता। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय से यह पुरस्कार का १०५ वां संस्करण है।राजगोपालन और उनके सहयोगियों ने चीनी हिरासत से रिहा हुए दो दर्जन मुस्लिम उइगरों का साक्षात्कार लेने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का भी इस्तेमाल किया। पुरस्कार की घोषणा के बाद पत्रकार राजगोपालन ने खुलासा किया है कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी.
Read More
बंगाल में और 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन लेकिन पाबंदियों में ढील

बंगाल में और 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन लेकिन पाबंदियों में ढील

कोरोना महामारी के मद्देनजर ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन में ढील की घोषणा की, हालांकि प्रतिबंध 16 जून से बढ़ाकर एक जुलाई तक कर दिया गया है, लेकिन कई मामलों में छूट की घोषणा की गई है। 16 जून से 25 फीसदी की उपस्थिति के साथ सरकारी और कॉरपोरेट कार्यालय सुबह 10 बजे से चार बजे तक खुल जाएंगे, लेकिन बस, लोकल ट्रेन और मेट्रो पहले की तरह ही बंद रहेंगे। इसके साथ ही सुबह पार्क खोल दिए गए हैं, लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लिए हैं, वही मॉर्निंग वाक कर पाएंगे।कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर…
Read More
बुधवार से भक्तों के लिए खुल जाएगा तारापीठ मंदिर

बुधवार से भक्तों के लिए खुल जाएगा तारापीठ मंदिर

कोविड-19 संकट की वजह से करीब एक माह से बंद पड़े पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित शक्तिपीठ तारापीठ को आखिरकार बुधवार से दोबारा भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। सोमवार को मंदिर प्रबंधन ने इस बारे में बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया है। हालांकि इस बार भी मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर कई तरह की पाबंदियों का पालन करना होगा। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तस्वीर लेने की भी मनाही होगी। मां की मूर्ति अथवा पैरों को स्पर्श नहीं किया जा सकेगा। मंदिर के अंदर प्रवेश करने…
Read More
मालदा में वज्रपात से युवक की मौत

मालदा में वज्रपात से युवक की मौत

बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गई.  ओल्ड मालदा थाना क्षेत्र के मेहेरपुर गांव में सोमवार सुबह इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व असपताल  भेज दिया । पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय रेजौल हुसैन के रूप में हुई है। वहओल्ड मालदा थाना क्षेत्र के मेहेरपुर इलाके का रहनेवाला था . उसेक परिवार के लोगों ने बताया कि रेजौल क्रिकेट खेलने गया था. उसी समय अचानक बारिश शुरू हो गयी । वह घर लौट रहा…
Read More
कालेबुंग में फिर से २८ लोग संक्रमित

कालेबुंग में फिर से २८ लोग संक्रमित

कालेबुंग में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले २४ घंटों में कालेबुंग में २८ और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और इसी अवधि में १९ लोग ठीक भी हुए। फिलहाल कालेबुंग जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या १२८ पहुंच गई है, जो पिछले दिन की तुलना में नौ अधिक है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले २४ घंटों में कालेबुंग में २८ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
Read More