Business

बुजुर्गों एंव दिव्यांगों को दी गयी कोरोना वैक्सीन

बुजुर्गों एंव दिव्यांगों को दी गयी कोरोना वैक्सीन

सिलीगुड़ी में अलग अलग के स्थानों में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनिज़शन समेत  कई अन्य स्वयंसेवी संगठनों की पहल पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एंव दिव्यांग लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से अभिजीत राय ने बताया कि सिलीगुड़ी नगर पालिका के वार्ड 11 व 12 के 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों  को  आज वैक्सीन दी गयी।  उन्होंने बताया  शहर के अलग-अलग…
Read More
छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद

छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद

इंग्लिशबाजार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड  के उत्तर बालूचर इलाके  में गुरुवार को एक छात्र का फंदे से  लटकता  शव बरामद किये जाने को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस शव को पोस्ट;पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।  पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम अभिजीत दास  (12 ) है। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था।  आज सुबह स्थानीय लोगों ने खिड़की से लटके छात्र को देखकर  घर का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला।  उसे तत्काल  मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया जहाँ  चिकित्स्कों ने…
Read More
सोने के गहने चुरा कर भाग रहा था युवक , ग्रामीणों ने पिटाई  कर पुलिस को सौंपा

सोने के गहने चुरा कर भाग रहा था युवक , ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

सोने के गहने लेकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ कर उसकी धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उत्तर दिनाजपुर जिले के  हेमताबाद थाना क्षेत्र के पाटइर गांव में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है।  आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  घायल युवक को इलाज के लिए हेमताबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हेमताबाद थाने के पाटइर गांव निवासी कैलास राजबंशी सुबह उठकर शौचालय  गए थे. ऐसे में जब घर खाली था तो एक बदमाश उनके घर की खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और सोने के जेवर लेकर…
Read More
50 से 60 हाथियों का झुंड देख सहम उठे ग्रामीण

50 से 60 हाथियों का झुंड देख सहम उठे ग्रामीण

जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना अंतर्गत सदर प्रखंड के बारोपटिया ग्राम पंचायत के बोदागंज जंगल के  भामरी देवी मंदिर के पास गुरुवार की सुबह करीब 50 से 60 हाथियों के झुंड को देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।  लोग डरे सहमे थे।  स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की झुण्ड की निगरानी शुरू कर दी। इलाके के लोगों ने बताया हाथियों के झुण्ड ने किसी तरह का नुक्सान नहीं किया है, पर इलाके में हाथियों का तांडव लगा रहता है। 
Read More
पश्चिम बंगाल में हो रही है लगातार बारिश, लुढ़क रहा है पारा भी

पश्चिम बंगाल में हो रही है लगातार बारिश, लुढ़क रहा है पारा भी

पश्चिम बंगाल में मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच तापमान भी लगातार लुढ़कता जा रहा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 29.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान अकेले राजधानी कोलकाता में 50.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।…
Read More