bollywood

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को 32 करोड़ और ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर…
Read More
विद्युत जामवाल की ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

विद्युत जामवाल की ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

दमदार एक्शन और अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया गया है। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया द्वारा रिलीज किए गए इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और मार्शल आर्ट्स की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का पहला ट्रेलर अप्रैल में जारी किया गया था। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है, जबकि इसमें नोआ सेंटिनियो, जेसन मोमोआ, रोमन रेंज और एंड्रयू कोजी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। कैपकॉम के लोकप्रिय वीडियो गेम पर आधारित 'स्ट्रीट फाइटर' की…
Read More
रैपर बादशाह और ईशा रिखी अलग हुए,तलाक का ऐलान किया

रैपर बादशाह और ईशा रिखी अलग हुए,तलाक का ऐलान किया

 रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें पिछले कुछ समय से सामने आ रही थीं, हालांकि अब तक दोनों की ओर से इन अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर साझा बयान में कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों…
Read More
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफ़िस की कमाई में गिरावट

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफ़िस की कमाई में गिरावट

कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस सफर रिलीज के तीसरे दिन थोड़ा धीमा पड़ गया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की और पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन कमाई घटकर 37.65 करोड़ रुपये रह गई। सैकनिल्क के मुताबिक, रक्षाबंधन की छुट्टी के बावजूद तीसरे दिन फिल्म ने करीब 26.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 165.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआत से ही 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला…
Read More
फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77 की उम्र में निधन

फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77 की उम्र में निधन

डायरेक्टर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और दुख जताया। एक बयान में अभय ने कहा, "यह दुखद और चौंकाने वाला है। डायरेक्टर कुकू कोहली का आज कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।" प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत डायरेक्टर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "कुकू जी, आपकी याद आएगी। ओम शांति।" हार्ट अटैक के बाद कुकू कोहली को दो दिन पहले…
Read More