bollywood

रकुल प्रीत सिंह ने आयकर छापे की खबरों पर दी सफाई

रकुल प्रीत सिंह ने आयकर छापे की खबरों पर दी सफाई

रकुल प्रीत सिंह ने अपने खिलाफ सामने आई आयकर विभाग की तलाशी से जुड़ी खबरों को गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर सफाई दी है। दरअसल, पिछले महीने ऐसी खबरें सामने आई थीं कि आयकर विभाग ने रकुल, उनके ससुर और फिल्म निर्माता वाशु भगनानी तथा मुंबई स्थित पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। अब रकुल ने इन दावों को खारिज करते हुए बिना तथ्यों की पुष्टि खबरें प्रकाशित करने वालों पर नाराजगी जताई है। रकुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह तलाशी उनके बारे में नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह सशस्त्र बलों…
Read More
‘प्रहार’ के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल

‘प्रहार’ के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अब इसका पहला गाना 'मेरे रहते' रिलीज कर दिया गया है। गाने में जोशीला संगीत और भावनात्मक बोल सुनने को मिलते हैं। इसका फिल्मांकन राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर किया गया है। गाने के साथ फिल्म की कहानी से जुड़े कुछ गंभीर और खौफनाक दृश्य भी दिखाई देते हैं, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई की झलक देते हैं। 'मेरे रहते' को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया…
Read More
‘कॉफी विद करण’ का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान

‘कॉफी विद करण’ का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान

करण जौहर का चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। करण ने घोषणा की है कि शो का नौवां सीजन इसका अंतिम सीजन होगा। करीब 22 वर्षों तक बॉलीवुड सितारों की गपशप, खुलासों और विवादों को दर्शकों तक पहुंचाने वाला यह शो 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। शो के नए प्रोमो में करण ने इसके लंबे सफर को याद करते हुए कहा कि यह यात्रा अप्रत्याशित, बेबाक और कई बार अराजक रही, लेकिन हमेशा चर्चा में रही। प्रोमो में करण जौहर ने शो से जुड़े विवादों और वर्षों के…
Read More
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर अपने फैशन अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। पेरिस फैशन वीक 2026 में उन्होंने एफिल टॉवर के खूबसूरत नजारे के बीच प्लेस जॉफ्रे में आयोजित रैंप शो में हिस्सा लिया। लॉरियल पेरिस की वैश्विक एंबेसडर ऐश्वर्या ने इस साल की थीम 'वॉक योर वर्थ' के तहत रैंप वॉक किया। उनके साथ मॉडल केंडल जेनर और अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया भी इस खास फैशन शो का हिस्सा बनीं। लॉरियल पेरिस के 9वें 'ले डिफिले' कार्यक्रम में ऐश्वर्या का अंदाज बेहद खास रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह डिजाइनर यारा शूमेकर की…
Read More
फिल्म ‘रामायण’ से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

फिल्म ‘रामायण’ से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नमित मल्होत्रा की निर्माणाधीन और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में यश बेहद भव्य और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। रत्नों से सजे सुनहरे मुकुट, मोतियों की कई परतों वाली मालाएं और भारी सोने के आभूषण उनके शाही व्यक्तित्व को उभार रहे हैं। उनकी तीखी नजरें और दमदार व्यक्तित्व रावण के प्रभावशाली रूप की झलक पेश करते हैं। ट्रेलर के बाद से ही यश का रावण अवतार फिल्म के सबसे…
Read More