27
Oct
अभिनेता प्रभास के आगामी फिल्म 'फौजी' का टीजर जारी कर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया गया। 'फाइल नंबर 25' शीर्षक से जारी इस वीडियो में प्रभास दूसरे विश्व युद्ध के दौर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले एक निडर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। प्रभास के दमदार अंदाज और आक्रामक तेवरों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में अभिनेता का एक्शन अवतार देखने को मिलता है, जिसमें वह अंग्रेजों को चुनौती देते दिखाई देते हैं। टीजर में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का दृश्य…
