11
Sep
परिणीति चोपड़ा की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें परिणीति के साथ ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास और हर्लिन सेठी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रेनसिल डी’सिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी नौ साल पहले अस्पताल से नवजात बेटी चोरी हो जाती है। ट्रेलर की शुरुआत परिणीति के किरदार से होती है, जो अपनी बच्ची की हर हाल…
