21
Sep
मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड (एनएच 27) के मझौली चौक पर रविवार की रात करीब 10 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग अचानक भर भराकर गिर गई। ढलाई के लिए लगाया गया भारी-भरकम ढांचा गिरते ही जोर की आवाज हुई।इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।विदित हो कि एनएच पर अभी कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण दोनों तरफ के वाहन सिंगल लेन में ही चल रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों…
