Blog

नहीं रहीं रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी

नहीं रहीं रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी

 अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही मुखर्जी परिवार और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यशराज फिल्म्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। परिवार ने इस कठिन समय में प्रशंसकों और शुभचिंतकों से निजता का सम्मान करने की अपील की है। यशराज फिल्म्स ने परिवार की ओर से जारी बयान में कहा कि कृष्णा मुखर्जी के निधन से परिवार गहरे दुख में है। परिवार ने मुश्किल घड़ी में मिल…
Read More
कर्मा-धर्मा पर्व पर 10 साल की बच्ची की डूबकर मौत:भागलपुर के पीरपैंती में मरगंग नदी में नहा रही थी, एक घंटे बाद मिला शव

कर्मा-धर्मा पर्व पर 10 साल की बच्ची की डूबकर मौत:भागलपुर के पीरपैंती में मरगंग नदी में नहा रही थी, एक घंटे बाद मिला शव

भागलपुर के पीरपैंती में कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब 10 साल की बच्ची पूजा कुमारी की मरगंग नदी में डूबने से मौत हो गई। पूजा पर्व के मौके पर नहाने गई थी। पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर-मोहनपुर में स्थित मरगंग नदी में पूजा करीब 10 बच्चों के साथ नहा रही थी। नहाते समय वह अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और गहरे पानी में डूब गई।पूजा को डूबता देख उसके साथ आए बच्चे घबरा गए और मदद के लिए गांव की ओर भागे। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीणों को कुछ गलत…
Read More
सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है कंचनजंगा टूरिज्म फेस्टिवल 2026

सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है कंचनजंगा टूरिज्म फेस्टिवल 2026

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आगामी 25 से 27 सितंबर तक सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में भव्य रूप से कंचनजंगा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जाने वाला है। आयोजकों का दावा है कि साल 2001 में शुरू हुए इस पारंपरिक उत्सव का इस बार का संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है।'कल्चर कनेक्ट्स पीपल' यानी संस्कृति लोगों को जोड़ती है—इसी मुख्य भावना को ध्यान में रखते हुए इस बार के उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके जरिए पर्यटन, संस्कृति, खेल, स्थानीय खान-पान, एडवेंचर और पहाड़ों की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने पेश…
Read More
सिक्किम के करीब आधे निवेशक ग्रो के जरिए करते हैं निवेश, राज्य का प्रमुख निवेश प्लेटफॉर्म बनकर उभरा

सिक्किम के करीब आधे निवेशक ग्रो के जरिए करते हैं निवेश, राज्य का प्रमुख निवेश प्लेटफॉर्म बनकर उभरा

 पूर्वोत्तर में डिजिटल कनेक्टिविटी और वित्तीय जागरूकता बढ़ने के साथ पूंजी बाजार में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बदलाव को दर्शाते हुए भारत के सक्रिय यूजर्स की संख्या के लिहाज से सबसे बड़े निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो ने बताया कि जून 2026 तक सिक्किम में एनएसई के सक्रिय निवेशक आधार में उसकी हिस्सेदारी 41% थी। यानी राज्य में हर पांच में से करीब दो निवेशक ग्रो के जरिए निवेश कर रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत डिजिटल निवेश के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल हो गया है। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल, इंटरनेट की…
Read More
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमका मणिपुरी सिनेमा, ‘सुनीता’ सम्मानित

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमका मणिपुरी सिनेमा, ‘सुनीता’ सम्मानित

मणिपुरी फीचर फिल्म सुनीता ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। फिल्म के निर्देशक अजीत युमनाम और निर्माता युमनाम ब्रोजेन सिंह ने 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया। फिल्म एक दृष्टिबाधित महिला की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान हासिल करने की यात्रा पर केंद्रित है। समारोह में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नरमदा सौगैजाम और सहायक अभिनेत्री बिनीता युमनाम ने इसका प्रतिनिधित्व किया। समारोह के बाद सौगैजाम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके अभिनय ने फिल्म की सफलता में योगदान…
Read More