Blog

अलीपुरदुआर जिले में नेताजी जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा , बीडीओ ने दी श्रद्धांजलि

अलीपुरदुआर जिले में नेताजी जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा , बीडीओ ने दी श्रद्धांजलि

। पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी शनिवार को देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। बंगाल के विभिन्न जिले में लोग महान देशभक्त नेताजी को याद कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित कर रहे हैं. अलीपुरद्वार जिले में भी आज नेताजी जयंती मनाई जा रही है. जिले के कालचीनी ब्लॉक प्रशासन की ओर से आज नेताजी जयंती के अवसर पर एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन ,पंचायत समिति के उपाध्यक्ष से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारी व काफी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों की…
Read More
एसएसबी जवानों ने भी नेताजी को किया याद

एसएसबी जवानों ने भी नेताजी को किया याद

 पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी के रानीडांगा में 41 नंबर एसएसबी की ओर से  शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती मनायी गयी।  इस अवसर पर एसएसबी कैम्पस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  एसएसबी के महानिदेशक श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  इसके साथ ही यहां मौजूद अन्य जवानों ने भी नेताजी की मूर्ति  पर माल्यार्पण कर  उन्हें नमन किया। एसएसबी अधिकारियों ने नेताजी का देश के प्रति योगदान को याद करते हुए लोगों को उनके सिद्धांतों पर आदर्शों पर चलने की नसीहत दी। 
Read More
ताजी जयंती पर  ‘रन फॉर फ्रीडम फाइटर ‘नामक मैराथन दौड़ आयोजित

ताजी जयंती पर ‘रन फॉर फ्रीडम फाइटर ‘नामक मैराथन दौड़ आयोजित

देश भर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठन व शिक्षण संस्थाओं की ओर से  नेताजी को याद किया जा रहा है. सिलीगुड़ी शहर में यूनिक फाउंडेशन के सहयोग से देशबंधु स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से नेताजी जयंती  पर आज  सिलीगुड़ी में भी  'रन फॉर फ्रीडम फाइटर 'नामक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही इस ख़ास मौके पर शहीद जवानों के परिवारवालों को  सम्मानित किया गया.
Read More
हिंदू जागरण मंच ने भी नेताजी को किया नमन

हिंदू जागरण मंच ने भी नेताजी को किया नमन

हिंदू जागरण मंच की जलपाईगुड़ी नगर कमेटी की ओर से शनिवार को भारत के वीर सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 150वीं जयंती का पालन किया गया. इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही  संगठन की ओर से  इस अवसर पर  रायकतपाड़ा स्थित  चाइल्ड वेलफेयर होम के बच्चों के बीच  कंबल,पठन पाठन व खाद्य सामग्री वितरित की गयी। 
Read More
सांसद राजू बिष्ट ने भी नेताजी को किया नमन

सांसद राजू बिष्ट ने भी नेताजी को किया नमन

सिलीगुड़ी , देश भर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. विभिन्न सामाजिक संगठन व  राजनीतिक पार्टियों की ओर से  नेताजी को याद किया जा रहा है. सिलीगुड़ी में भी आज सुबह से नेताजी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दार्जीलिंग के भाजपा सांसद राजू विष्ट ने  सिलीगुड़ी शहर के सुभाष पल्ली स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि  दी।  
Read More