इस दुर्गा पूजा पर स्विगी कोलकाता के मशहूर दुर्गा पंडालों से घर तक पहुंचाएगा प्रामाणिक ‘पूजो भोग’, ऐप पर शुरू की ‘श्रेष्ठो पूजा’ वोटिंग सुविधा

इस दुर्गा पूजा पर स्विगी ने कोलकाता के 20 सबसे लोकप्रिय और प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत लोगों को घर बैठे पारंपरिक ‘पूजो भोग’ का खास अनुभव मिलेगा। केवल 71 रुपये की मामूली कीमत पर स्विगी इन पंडालों की परंपराओं और खानपान की खासियत को दर्शाने वाले विशेष भोग बॉक्स उपलब्ध करा रहा है। इनकी डिलीवरी 18 अक्टूबर से शुरू होगी।इसके अलावा, स्विगी ने ‘श्रेष्ठो पूजो’ नाम से अपना प्रमुख इंटरैक्टिव अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत यूजर्स ऐप पर अपने पसंदीदा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए वोट कर सकेंगे।
ग्राहक स्विगी ऐप पर ‘पूजो भोग’ ऑर्डर कर सकते हैं, जिसकी डिलीवरी 18 अक्टूबर से शुरू होगी। हर ‘पूजो भोग’ बॉक्स को दुर्गा पूजा की परंपराओं और खासियतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें पूजा की सामग्री, सिंदूर, मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा और पंडालों के खास व्यंजन शामिल हैं। इनमें आलू फूलकोपी, खिचुड़ी, चोलार दाल, बासंती पुलाव और पायेश (खीर) जैसे पारंपरिक पकवान शामिल हैं।
इसमें शामिल कुछ पूजा समितियों में दमदम पार्क भारत चक्र, संतोषपुर लेक पल्ली, 66 पल्ली दुर्गा पूजा और बोसपुकुर शीतला मंदिर शामिल हैं।
स्विगी का ‘श्रेष्ठो पूजो’ अभियान संस्कृति, तकनीक और गेमिफिकेशन को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत ग्राहक स्विगी ऐप पर अपने पसंदीदा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए वोट कर सकेंगे और 100 रुपये तक के रिवॉर्ड जीतने का मौका पा सकेंगे।ऐप पर शहर के 50 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों की अलग-अलग प्रोफाइल उपलब्ध होंगी। इनमें पंडालों का इतिहास, मां दुर्गा की प्रतिमाओं की तस्वीरें और उनसे जुड़ी खास जानकारियां शामिल होंगी। इस सुविधा के जरिए लोग घर बैठे भी दुर्गा पूजा की सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव कर सकेंगे। खासतौर पर बुजुर्गों और उन लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जो शारीरिक रूप से विभिन्न पंडालों में जाकर दर्शन नहीं कर सकते।

By Business Bureau