Blog

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 19,953 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 19,953 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

मंगलवार को आए 19,953 नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12,32,942 हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में 18,788 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है. इसके साथ ही अब तक कुल 11,24,771 मरीज ठीक हो चुके हैं.  मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में हुई 338 मौतों के बाद कोरोना से अब तक कुल 17,752 लोगों की दिल्ली में मौत हो चुकी है. वहीं, दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 90,419 सक्रिय मामले हैं.  बता दें, सोमवार को दिल्ली में कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुई थीं. सोमवार को 24 घंटों में…
Read More
जलपाईगुड़ी : कैसे देंगे कोरोना को मात ! कृषि बाजार में जमकर उड़ रही स्वास्थ्य नियमों की धज्जियाँ

जलपाईगुड़ी : कैसे देंगे कोरोना को मात ! कृषि बाजार में जमकर उड़ रही स्वास्थ्य नियमों की धज्जियाँ

कोरोना से इस वक्त पूरा देश तबाह है।  लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करने व   सामाजिक दूरी का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. देश के कई राज्यों में लॉक डाउन लागू है।  कोरोना के खतरनाक हालात देखते हुए पश्चिम बंगाल में आंशिक लॉक डाउन लागू किया गया है। बावजूद इसके अभी भी राज्य के कई हिस्से में लोगों के इस  महामारी को लेकर गंभीर होते नहीं देखा जा रहा है।  जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लॉक के कृषि बाजार में बुधवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। यहाँ आये ज्यादातर लोग कोरोना…
Read More
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी

अलीपुरदुआर में तृणमूल नेता की हत्या पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्से में राजनीतिक हिंसा जारी है। कथित तौर पर अब तक राज्य में 10 से अधिक लोग राजनीतिक हिंसा की भेंट चढ़ चुके हैं।  इस बीच अलीपुरद्वार जिले में एक तृणमूल नेता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। अलीपुरद्वार के सोनापुर में इस घटना के बाद इलाके में भारी भारी तनाव  देखा जा रहा है।  जानकारी के अनुसार अलीपुरद्वार ब्लॉक -1 में मथुरा इलाके के रहने वाले 38 वर्षीय दीपक रॉय की मंगलवार देर रात शादी समारोह से घर…
Read More
ममता बनर्जी के सीएम बनने पर तृणमूल समर्थकों में ख़ुशी की लहर , बांटी मिठाई

ममता बनर्जी के सीएम बनने पर तृणमूल समर्थकों में ख़ुशी की लहर , बांटी मिठाई

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कोलकाता में राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  राजयपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ममता बनर्जी के तीसरे बार मुख्यमंत्री बनने से राज्य भर में तृणमूल समर्थकों में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है।  दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी  आज ममता बनर्जी के ,मुख्यमंत्री बनने के पर ख़ुशी का इजहार किया। सिलीगुड़ी के 16  नंबर वार्ड में तृणमूल समर्थकों ने इस ख़ास अवसर पर लोगों में मिठाई बांटी।  वहीँ एसएफ रोड में …
Read More
कालियागंज : महत्वपूर्ण स्थानों को किया गया सेनिटाइज , चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

कालियागंज : महत्वपूर्ण स्थानों को किया गया सेनिटाइज , चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

 कोरोना पूरे देश में कहर बरपा रहा है । देश भर के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  राज्य भर में आंशिक लॉक डाउन लागू किया गया है। इस बीच बुधवार को  उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में नगरपालिका की ओर से  महत्वपूर्ण सड़कों एवं स्थानों को सेनिटाइज किया गयाहै। नगरपालिका सूत्रों के अनुसार आज शहर के डाकबंगला रोड, अस्पताल पाड़ा, सेठ कॉलोनी, महेंद्रगंज सहित शहर के विभिन्न इलाके को सेनिटाइज  किया गया। इसके अलावा कालियागंज नगर पालिका की ओर से लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
Read More