26
Feb
विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के साथ राज्य में सत्ता पर काबिज होने को बेताब भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास में जुट गयी है। भाजपा पश्चिम बंगाल में प्रत्येक बूथ में अपना कार्यालय खोलने की कोशिश लगी है। इसी के तहत शुक्रवार को अलीपुरद्वार जिले के कामाख्यागुरी में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अलीपुरद्वार के सांसद जान बारला ने भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही न। उद्घाटन अवसर पर सांसद जान बारला आम लोगों से मिले व उनकी समस्याएं तथा शिकायतें सुनी। …
