26
Feb
जीएसटी के नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आहूत भारत बंद का जलपाईगुड़ी जिले में भी व्यापक असर देखा गया। जलपाईगुड़ी जिले के कुल 32 व्यवसायी संगठन भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। जीएसटी के नए नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर जलपाईगुड़ी के व्यवसायी भी आज आंदोलन में शामिल हुए। जलपाईगुड़ी फोरम ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के 32 व्यवसायी संगठनों की कोर कमेटी के सदस्य विकास दास ने बताया कि भारत बंद के तहत आज जलपाईगुड़ी की सभी दुकाने व कारोबार बंद रहे। उन्होंने कहा कि लंबे समय…
