18
May
अत्यधिक खतरनाक चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) सोमवार की रात गुजरात के तट से टकराया. लेकिन इसके पहले तूफान ने पांच राज्यों- केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में भी तबाही मचाई. यह तूफान पिछले हफ्ते अरब सागर में उठा था और फिर कल गुजरात पहुंचने के बाद अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है. पिछले दो-तीन दिनों में इस तूफान के चलते कई जानें गई हैं, कई जगहों से हजारों लोगों को विस्थापित किया गया और कई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए हैं. इसी दौरान समंदर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच नेवी के युद्धपोत INS कोलकाता ने वर प्रभा जहाज के एक लाइफ राफ्ट…
