05
Feb
दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम एवं लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए एक नव दंपति ने अनोखा तरीका इजाद दिया। इस नव दमप्ति ने शादी के बाद प्रीति भोज में आमंत्रित लोगों को भोजन के बाद उपहार स्वरुप पौधे भेंट फिया। अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लाक के चराइमहल इलाके के नव दम्पति की इस पहल का चारो ओर सराहना हो रही है। हालही परिणय सूत्र में बंधने वाले सुकांत दास व सेविका दास ने शादी के बाद प्रीतिभोज के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया था। भोजन के बाद उन्होंने आमंत्रित महानुभाओं को पौधे बांटे। इलाके के रहने वाले…
