23
Feb
चांचल एक नंबर ब्लॉक के मटिहारपुर ग्राम पंचायत के मतिहारीपुर बाजार परिसर में लगे लाइट पोस्ट उद्घाटन से पहले इसके निचे लगे फलक को तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के पीछे तृणमूल समर्थित बदमाशों का हाथ माना जा रहा है। घटना को लेकर चांचल थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के अंचल सचिव मो आहाकमाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बताया जाता है कि बाजार परिसर में रात में प्रकाश की व्यवस्था के लिए कांग्रेस विधायक आसिफ महबूब की पहल पर लाइट पोस्ट लगाया गया था। बीओपी परियोजना से करीब करीब दो लाख रूपये की लागत से लाइट पोस्ट लगाया…
