Blog

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि देश आज बदल रहा है। देश ऐसा बदला है कि जो भगवान को नहीं मानते थे वे मंदिरों में जाने लगे हैं। एक बार राहुल गांधी मंदिर में पूजा करने गए थे तो ऐसे बैठे थे जैसे नमाज पढ़ने बैठे हों। उनको पुजारी ने टोका था और कहा था कि यह पवित्र स्थान है। यहां की मर्यादा है। आप पूजा करने बैठे हैं कि नमाज पढ़ने। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने बंगाल को बर्बाद किया और रही सही कसर ममता ने पूरा कर दी…
Read More
काफी मात्रा में कफ सिरप एंव नशीला टेबलेट्स जप्त , एक गिरफ्तार

काफी मात्रा में कफ सिरप एंव नशीला टेबलेट्स जप्त , एक गिरफ्तार

आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर काफी मात्रा में कफ सिरप व नशीला टेबलेट जप्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार  पर न्यू पालपाड़ा इलाके में अभियान चलाकर ये  मादक पदार्थ जप्त किए गए.  पुलिस ने बताया कि इलाके के रहनेवाले संजीव घोष नामक एक व्यक्ति द्वारा लम्बे समय से मादक पदार्थों का कारोबार किए जाने की शिकायतें मिल रही थी।  इसी के आधार पर पुलिस ने  संजीव  घोष के  गोदाम से छापेमारी की।  पुलिस ने उसके गोदाम से काफी मात्रा में नशीला टेबलेट व कफ सिरप जप्त किया। पुलिस ने घर के मालिक सुभाष…
Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राज्य के अधिकारी एक्टिव केसों को ट्रैक करने, टेस्टिंग करने और आइसोलेशन आदि पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राज्य के अधिकारी एक्टिव केसों को ट्रैक करने, टेस्टिंग करने और आइसोलेशन आदि पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं.

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने और उससे होने वाले रोग COVID-19 की दूसरी लहर फैलने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राज्य के अधिकारी एक्टिव केसों को ट्रैक करने, टेस्टिंग करने और आइसोलेशन आदि पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को लिखे खत में सुझाव दिया गया है कि सर्वेलैंस को मज़बूत किए जाने की ज़रूरत है, और कन्टेनमेंट ज़ोनों में SARI और ILI के मरीज़ों को तलाशने पर ज़्यादा ज़ोर दिया जाना चाहिए. राजेश…
Read More
उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के अंदर नाराजगी पर अमित शाह ने की अहम बैठक

उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के अंदर नाराजगी पर अमित शाह ने की अहम बैठक

पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात राजधानी कोलकाता में पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ कई दौर की अहम रणनीतिक बैठक की है। मंगलवार सुबह प्रदेश भाजपा सूत्रों ने इस बारे में बताया है। जानकारी मिली है कि पार्टी ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के लिए 123 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें से एक सीट पर आजसू के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। बाकी सभी पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से दर्जनों सीटें ऐसी हैं जिन पर तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता…
Read More
आज बंगाल में भाजपा के केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा, नड्डा, रवि किशन, राजनाथ, अर्जुन मुंडा करेंगे जनसभा

आज बंगाल में भाजपा के केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा, नड्डा, रवि किशन, राजनाथ, अर्जुन मुंडा करेंगे जनसभा

 पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी महारथियों को चुनाव प्रचार में झोंक दिया है। एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरा पूरा कर लौटे हैं। उसके बाद आज मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई शीर्ष केंद्रीय नेता बंगाल में जनसभा करने वाले हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बांकुड़ा के विष्णुपुर और कोतुलपुर में जनसभा करने वाले हैं। इसी तरह से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन भी आज…
Read More