Blog

‘ सेव कंस्टीटूशन  – सेव द बीएसएनएल ‘ पर सेमीनार आयोजित

‘ सेव कंस्टीटूशन – सेव द बीएसएनएल ‘ पर सेमीनार आयोजित

एससी एसटी एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से   सिलीगुड़ी स्थित बीएसएनएल के प्रधान कार्यालय में ' सेव कंस्टीटूशन - सेव द  बीएसएनएल ' शीर्षक पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया. सेमीनार में  भारत सरकार के सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी में 4 जी लॉन्च करने की मांग की  गयी। सेमीनार में  उपस्थित एससी एसटी एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव  एनडी राम  ने कहा  बीएसएनएल  पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है।  उन्होंने कहा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं व  अन्य समस्याओं में  बीएसएनएल निरंतर लोगों की सेवा करता आ रहा  है। इसके साथ ही उन्होंने  केंद्र सरकार से बीएसएनएल द्वारा 4 जी लांच…
Read More
पीएम ने बांग्ला में की संबोधन की शुरुआत

पीएम ने बांग्ला में की संबोधन की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी भारतीय जनता पार्टी के लिए गुरुवार को पुरुलिया में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। क्षेत्र में बांग्ला में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां पुरुलिया में आप लोगों के बीच आकर बहुत गौरव महसूस हो रहा है।  उन्होंने क्षेत्र के मनीषियों को नमन करते हुए कहा कि आज जब पूरा देश आजादी का स्वर्णिम उत्सव मना रहा है तब इस मिट्टी के क्रांतिकारियों के योगदान को नमन करने का मन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुलिया…
Read More
तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा को है जीत की उम्मीद

तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा को है जीत की उम्मीद

विधानसभा चुनाव को लेकर  विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार जोर शोर से चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं।  इसी क्रम में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 29 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया। आज सुबह वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल पड़े. वे घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याएं सुन रहे हैं साथ ही राज्य की तृणमूल सरकार की पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों का हवाला देते…
Read More
पत्नी लड़ रही हैं चुनाव, इसीलिए पुलिस अधीक्षक के पद से हटाए गए सौम्या रॉय

पत्नी लड़ रही हैं चुनाव, इसीलिए पुलिस अधीक्षक के पद से हटाए गए सौम्या रॉय

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करना आयोग की पहली प्राथमिकता है। इसलिए हावड़ा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सौम्या रॉय को उनके पद से हटा दिया गया है। इसकी वजह यह है कि उनकी पत्नी लवली मैत्र तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस ने लवली मैत्र को टिकट दिया है। उनके पति सौम्या रॉय हावड़ा ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी और चुनाव के दौरान धांधली…
Read More
सारदा कांड : अखबार के मालिक और तृणमूल उम्मीदवार विवेक गुप्ता को ईडी का नोटिस

सारदा कांड : अखबार के मालिक और तृणमूल उम्मीदवार विवेक गुप्ता को ईडी का नोटिस

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चिटफंड मामले की जांच में केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अब जोड़ासाँको से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और हिंदी के मशहूर दैनिक अखबार सन्मार्ग के मालिक विवेक गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है। उन्हें सोमवार को साल्टलेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि सन्मार्ग प्रकाशन में ही सारदा समूह की मैगजीन का प्रकाशन होता था। चिटफंड कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन के साथ विवेक गुप्ता के कारोबारी रिश्ते रहे हैं। दोनों के…
Read More