20
Mar
विधानसभा चुनाव परिणाम को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी में हरे और गेरुआ रंग के अबीर बनाए जा रहे हैं। सिलीगुड़ी के शास्त्रीनगर में इन दो रंगों को मिलाकर करीब दो हजार किलो से अधिक अबीर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही होली के मद्देनजर आम लोगों की पसंद के अनुसार यहाँ लाल, पीला समेत अन्य रंगों के अबीर भी बनाये जा रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टी के समर्थक एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की शुभकामना देंगे। इसी बात के मद्देनजर काफी परिमाण में यहाँ विभिन्न रंगों के अबीर व गुलाल…
