Blog

रिहायशी इलाके में बाइसन ने मचाया उत्पात , लोगों में दहशत

रिहायशी इलाके में बाइसन ने मचाया उत्पात , लोगों में दहशत

बक्सा बाघ परियोजना के जंगल के तीन बाइसन रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर तांडव मचाया।   बुधवार सुबह अलीपुरद्वार जिले के शामुकतला ग्राम पंचायत के गारोकोटाल और लोहरडांगी  इलाके में घुसकर जमकर तांडव मचाया। घटना की खबर मिलते ही  वन विभाग के दक्षिण रायडक रेंज से वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित किया। बताया जाता है तीन बाइसन  में  दो जंगल में लौट गया जबकि एक बाइसन इलाके में  घूमता रहा। वन कर्मियों ने  नींद को गोली दागकर बाइसन को  काबू में किया। इधर बाइसन के उत्पात से लोग दहशत में हैं। 
Read More
कर्सियांग के मोर्चा उम्मीदवार ( विनय गुट ) के समर्थन में रैली

कर्सियांग के मोर्चा उम्मीदवार ( विनय गुट ) के समर्थन में रैली

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा  (विनय गुट ) के कर्सियांग के उम्मीदवार  तशरिंग  दहाल  बुधवार को अपने समर्थकों के साथ  विशाल जुलुस के साथ नामांकन पत्र लेने पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ मोर्चा नेता अनित  थापा भी मौजूद थे।मोर्चा समर्थकों की यह  रैली  पहाड़ के  विभिन्न इलाकों से गुजरा।  इस दौरान मोर्चा नेताओं ने कर्सियांग के उम्मीदवार  तशरिंग  दहाल को  जीताने की अपील की। इस अवसर पर मोर्चा नेता अनित थापा ने मोर्चा(विनय गुट )  के चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह आशावादी रहने की  बात कही । गौरतलब है कल पहाड़ के 13 जनजातीय संगठनों ने बिनय  पंथी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को  अपना समर्थन  देने  का एलान किया था। 
Read More
उम्मीदवार बदलने की मांग में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी , भूमिपुत्र को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

उम्मीदवार बदलने की मांग में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी , भूमिपुत्र को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में  उम्मीदवार को लेकर पार्टी समर्थकों का गुस्सा चरम पर है। भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी  सौमेन राय को चरित्रहीन करार देते हुए उसके नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे उनका स्वागत झाड़ू व जूते से करेंगी।  भाजपा समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  हालांकि, दूसरे स्थानों के विपरीत कालियागंज  में भाजपा नेतृत्व विरोध में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने जिला और राज्य नेतृत्व से अपने उम्मीदवारों को शांतिपूर्ण तरीके से बदलने की अपील की है। दूसरी…
Read More
मुख्य चुनाव आयुक्त ने असम एंव  पश्चिम बंगाल में  बड़ी मात्रा में नकदी एंव  मादक पदार्थों की बरामदगी पर जतायी  चिंता

मुख्य चुनाव आयुक्त ने असम एंव पश्चिम बंगाल में बड़ी मात्रा में नकदी एंव मादक पदार्थों की बरामदगी पर जतायी चिंता

कूचबिहार में  भाजपा नेता की रहस्यमय मौत की जाँच के लिए मौके पर जा सकता है चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंगल, चुनाव आयोग  पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के  दिनहाटा में  भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमय मौत के बारे में छानबीन कर रहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग  दार्जिलिंग पार्वत्य इलाके में गोजमुमो ने विमल  गुरुंग के साथ कई अन्य  गोजमुमो नेताओं के बारे में जानकारी ले रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बुधवार को सिलीगुड़ी के सुकना के पास एक होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही।  गौरतलब है मंगलवार को चुनाव आयोग का फूल बैंच  चुनाव…
Read More
हिरण की सींग के साथ तीन गिरफ्तार, एसएसबी ने पकड़ा

हिरण की सींग के साथ तीन गिरफ्तार, एसएसबी ने पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल की आठ वीं बटालियन के जवानों ने हिरण के सींग के साथ  तीन युवकों को हिरासत में लिया है । एसएसबी सूत्रों के अनुसार एसएसबी की 6 वीं बटालियन के जवानों ने बागडोगरा के डालगा फारेस्ट  के जंगली बाबा मंदिर से सटे इलाके से हिरन के सींग  के साथ  तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम शिबल  महाली (21), गौतम नाइक (22) और विकास  मुंडा (22) है।  ये  सभी माटीगाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं।इन सभी को  बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शारीरिक परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग  को सौंप दिया गया। 
Read More