Blog

थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

उत्तारद दिनाजपुर जिले के  चोपड़ा थाना के गोंदुगछ गांव में मंगलवार को  थ्रेसिंग मशीन  के पहिये से कुचल कर 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोकेया परवीन के रूप में की गयी है।  घटना के बाद पूरे इलाके में  सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को  दासपारा ग्राम पंचायत के गोंदुगछ क्षेत्र में एक मशीन की मदद से गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान यह घटन घटी। घटना में गंभीर रूप से घायल  रोकेया को दलुआ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां  चिकित्स्कों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। चोपड़ा थाने की  पुलिस शव को पोस्टमार्टम  के…
Read More
पश्चिम बंगाल में थम नहीं रही राजनीतिक हिंसा जलपाईगुड़ी में जयश्री राम कहने पर भाजपा कर्मी का कान काटा , पार्टी का झंडा लगाने के दौरान एक अन्य भाजपा कर्मी पर हमला , दोनों अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल में थम नहीं रही राजनीतिक हिंसा जलपाईगुड़ी में जयश्री राम कहने पर भाजपा कर्मी का कान काटा , पार्टी का झंडा लगाने के दौरान एक अन्य भाजपा कर्मी पर हमला , दोनों अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल में ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है  राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जयश्री राम कहे जाने पर उसका कान काट लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने  उस भाजपा कर्मी के घर जमकर तोड़फोड़ की। दूसरी ओर जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के ब्रह्मताल पाड़ा में पार्टी का झंडा लगाने के दौरान एक भाजपा कर्मी पर हमले की खबर  है। उसके सिर पर कई टांके लगे हैं। दोनों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा  क्षेत्र…
Read More
भाजपा नेता पर होली का रंग लगाने के नाम पर महिला से छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

भाजपा नेता पर होली का रंग लगाने के नाम पर महिला से छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर के एक भाजपा नेता पर होली का रंग लगाने के नाम पर गृहवधू से  छेड़खानी का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी  भाजपा युवा मोर्चा के सह-संयोजक संजय दास समेत दो लोगों के खिलाफ सोमवार रात  हरिश्चंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस में दर्ज करायी अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता  सोमवार रात अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुसकर  उसके  साथ छेड़खानी की। महिला ने  आरोपी भाजपा नेता पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस के  अनुसार आरोपी संजय दास और उनका एक…
Read More
अलीपुरदुआर में संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार कर रहे  जोरदार प्रचार

अलीपुरदुआर में संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार कर रहे जोरदार प्रचार

अलीपुरद्वार विधानसभा क्षेत्रों में 10 अप्रैल को  मदतान होंगे। समय कम होने के कारण   सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार जोर शोर से  चुनाव प्रचार में लगे हैं।  अलीपुरद्वार विधानसभा केंद्र के संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार डीपी राय ने मंगलवार को अपने विधानसभा इलाके में जोरदार चुनाव  प्रचार किया। दूसरी ओर, कालचीनी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार अभिजीत नारजीनारी ने आज अपने समर्थकों के साथ हमीदगंज में चुनाव प्रचार किया। संयुक्त मोर्चा के चुनाव  प्रचार में काफी संख्या में कांग्रेस एंव वाममोर्चा समर्थकों ने हिस्सा लिया। 
Read More
नई रोमांटिक हिंदी रचना “तुम मिले”

नई रोमांटिक हिंदी रचना “तुम मिले”

संगीतकार जुबिन मित्र अब अपनी नई रोमांटिक हिंदी रचना "तुम मिले" के साथ बाहर आगएहैं। इस गाने को एक और कोलकाता के हार्टथ्रोब गुरुजीत सिंह द्वारा गाया गया है। यह पहली बार है जब गुरजीत ने एक गैर फिल्मी हिंदी गाने में गाना गाया है और अपनी सह-कलाकार सौम्या एस के साथ कहानी कहने वाले के रूप में भी काम किया है।"तुम मीले" ५ मार्च को एपीसंगीत से रिलीज़ हुई थी। संगीत को अच्छी तरह से व्यवस्थित किया गया था और पीजूष चक्रवर्ती द्वारा मिश्रित किया गया था। तुम मीले नए जमाने का गीत है और इसने युवाओं पर प्रभाव…
Read More