बंधन इनोवेशन फंड ने उन बिज़नेसेज में निवेश के दो साल पूरे कर लिए हैं, जहां इनोवेशन ही लंबी अवधि की ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन का मुख्य आधार है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य उन व्यवसायों की पहचान करना और उनमें निवेश करना है, जो इनोवेशन-आधारित ग्रोथ के ज़रिए भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं। एक खास मकसद के साथ लॉन्च किया गया बंधन इनोवेशन फंड उन कंपनियों में निवेश करता है, जिनकी खासियत है – आरएंडडी में भारी निवेश, उच्च-कुशल कर्मचारियों की अधिकता, अलग तरह के उत्पाद या सेवाएं, नॉन-लीनियर बिज़नेस मॉडल और बाज़ार में मज़बूत ब्रांड मौजूदगी। यह फंड उन व्यवसायों में निवेश के अवसर तलाशता है, जिनकी ग्रोथ पारंपरिक आर्थिक या कमोडिटी साइकिल्स के बजाय इनोवेशन साइकिल्स से संचालित होती है। प्रतीक पोद्दार, फंड मैनेजर, बंधन इनोवेशन फंड ने कहा कि “समय के साथ, इनोवेशन उन कंपनियों के लिए एक निर्णायक कारक के रूप में उभरा है, जो लंबे समय तक टिकने वाला प्रतिस्पर्धी लाभ हासिल करना चाहती हैं। जो बिज़नेस सफलतापूर्वक इनोवेशन करते हैं, वे अल्पकालिक आर्थिक साइकिल्स से स्वतंत्र होकर अपनी ग्रोथ को कई गुना बढ़ाने, उत्पादकता और ऑपरेशनल कार्यकुशलता में सुधार करने, बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और पूरी तरह से नए बाज़ार बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं। वैश्विक और घरेलू बाज़ार के अनुभव बताते हैं कि कई सबसे मूल्यवान कंपनियां, व्यापक बाज़ार सूचकांकों का अहम हिस्सा बनने से काफी पहले ही, लंबी अवधि के निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल हो चुकी थीं। फंड का दृष्टिकोण इसी इनसाइट्स को दर्शाता है; यह व्यापक बेंचमार्क में शामिल होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही निवेश करने का प्रयास करता है।”
भारत के बाज़ार के अगली पीढ़ी के लीडर्स का निर्माण आज इंजीनियरों, कैमिस्ट्स, सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट्स और एंटरप्रेन्योर्स द्वारा किया जा रहा है, जो मौलिक रूप से नए उत्पाद और सेवाएं विकसित कर रहे हैं। निवेशकों के लिए अवसर इस बात में निहित है कि वे वैल्यू क्रिएशन के इस चरण में शुरुआती दौर में ही शामिल हों – इससे पहले कि ये बिज़नेसेज व्यापक रूप से लोकप्रिय और पहचाने जाने लगें।
बंधन इनोवेशन फंड का उद्देश्य निवेशकों को अर्थव्यवस्था के इस ग्रोथ इंजन से जोड़ना है – यानी ऐसी कंपनियां, जिनकी कमाई उनके अपने टेक्नोलॉजी साइकिल द्वारा संचालित होती है। यह फंड उन निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिनका निवेश का नज़रिया लंबी अवधि का है और जो अधिक जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं; ऐसे निवेशक जो अपने ‘सैटेलाइट पोर्टफोलियो’ में विविधता लाना चाहते हैं और भारत के लगातार विकसित हो रहे इनोवेशन माहौल का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह फंड एक ‘लार्ज कैप फंड’ के पूरक के रूप में कार्य करता है। एक मिक्स एलोकेशन निवेशकों को स्थिरता के साथ-साथ निवेश को कई गुना बढ़ाने की क्षमता भी प्रदान कर सकता है।
