18
Jun
अलीपुरद्वार जिले के वीरपाड़ा डालमोड़ चाय बागान में बीती रात हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार कल रात सात हाथियों का एक दल डालोड चाय बागान में घुस कर उत्पात मचाने लगा। इसी दौरान एक जंगली हाथी जोहान मुंडा के घर पर हमला कर दिया। हाथी ने जोहान के घर में तोड़फोड़ की। जोहन हाथी के डर से भागने लगा। इसी दौरान हाथी ने उसे अपने सूड़ में लपेट कर उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। शुक्रवार सुबह वन विभाग के मदारीहाट रेंज के वनकर्मी व…
