Blog

1965 के पहली बार सूखा यमुना का पानी

1965 के पहली बार सूखा यमुना का पानी

हरियाणा ने दिल्ली के हक का 120 MGD पानी रोक लिया है, इसके चलते नदी सूख गई है।  पानी लगभग 7.5 फीट नीचे चला गया है. स्केल पर एक फुट भी पानी कम होता है तो दिल्ली में त्राहिमाम हो जाता है। हरियाणा की सरकार से कहना चाहूंगा कि दिल्लीवालों के हक का पानी मत मारो, यह हमारा अधिकार है.1965 के बाद पहली बार वजीराबाद बैराज पर यमुना नदी का स्तर इतना गिरा है।  हरियाणा जान-बूझकर पानी नहीं छोड़ रहा।  हरियाणा और हिमाचल में नदी का स्तर पहले जैसा ही है, अच्छा खासा है- सेंट्रल, वेस्ट और साउथ दिल्ली में जल संकट है।  सेंट्रल दिल्ली…
Read More
बिजली की समस्या के समाधान की मांग में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया अवरोध

बिजली की समस्या के समाधान की मांग में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया अवरोध

अलीपुरद्वार जिले के पलाशबाड़ी इलाके  में सोमवार को बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर धरना दिया।  पलाशबाड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी तक 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार सुबह सात बजे से जाम कर दिया और धरना में शामिल हो गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि पलाशबाड़ी क्षेत्र में कई वर्षों से बिजली की समस्या बनी हुई है।  इस इलाके में बिजली का  वोल्टेज काफी काम रहता है।  बिजली की समस्या के कारण पेयजल की आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है जिससे क्षेत्र में पेयजल का संकट पैदा हो गया…
Read More
रजनीकांत राजनीति में नहीं रखेंगे कदम, अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम को करेंगे भंग

रजनीकांत राजनीति में नहीं रखेंगे कदम, अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम को करेंगे भंग

सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को अपनी पार्टी ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (RMM) को खत्म कर दिया है। इसी के साथ रजनीकांत ने कहा है कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की और इसके बाद राजनीति में कभी ना आने का फैसला लिया है। ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी को खत्म करते हुए रजनीकांत ने कहा, ”भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राजनीति में कदम नहीं रखने वाला हूं।” रजनीकांत ने ये फैसला ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है।…
Read More
जलपाईगुड़ी में भी रथयात्रा की धूम ,श्रदालुओं ने खींचा रथ

जलपाईगुड़ी में भी रथयात्रा की धूम ,श्रदालुओं ने खींचा रथ

पूरे देश के साथ साथ सोमवार को  जलपाईगुड़ी में भी रथयात्रा के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी। आज जलपाईगुड़ी के  तीस्ता नदी के  किनारे शारदापल्ली में  पूरे विधि विधान के साथ रथयात्रा उत्सव  का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ की पूजा कांसे की घंटियां और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ की गयी। हर्षोल्लास के बीच तीस्ता नदी के किनारे से युवाओं का एक समूह तीस्ता नदी के किनारे सड़क पर रथ की रस्सी खींची । उनके साथ अन्य भक्त गण  ही मौजूद थे। तीस्ता नदी के किनारे के लोगों ने सोमवार को अत्यंत भक्ति के साथ…
Read More
अलीपुरदुआर : व्यवसाइयों को दी गयी कोरोना वैक्सीन

अलीपुरदुआर : व्यवसाइयों को दी गयी कोरोना वैक्सीन

जयगांव अग्रसेन भवन में सोमवार को  जयगांव  क्षेत्र के व्यापारियों को कोरोना वैक्सीन दी गयी . अलीपुरद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जयगांव हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के सहयोग से सोमवार को जयगांव  क्षेत्र में 200 लोगों को वैक्सीन दी गयी। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया था। इसके अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से आज  व्यापारियों के लिए 200 टीके उपलब्ध कराए गए ।
Read More