Blog

नौसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिका ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत

नौसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिका ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत देते हुए अमेरिकी नौसेना ने पहले दो एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स भारतीय नौसेना को सौंपे। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये 24 हेलिकॉप्टर खरीद रही है, जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है। सैन डिएगो के नौसैन्य हवाई स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड में शुक्रवार को हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर हेलिकॉप्टर सौंपे। इस समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। राजदूत संधू ने कहा कि…
Read More
अफगानिस्तान: कंधार में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या, तीन दिन पहले बचने पर किया था ट्वीट, लकी हूं कि बच गया

अफगानिस्तान: कंधार में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या, तीन दिन पहले बचने पर किया था ट्वीट, लकी हूं कि बच गया

अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में जारी खून संघर्ष के बीच एक भारतीय पत्रकार की हत्या कर दी गई है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को सूचना दी कि कंधार में गुरुवार को भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई। वह कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां के हालातों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। इससे पहले 13 जुलाई को भी भी दानिश पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने ट्वीट किया, 'कल…
Read More
सानिया मिर्जा समेत पति शोएब मलिक को UAE सरकार ने दिया ‘गोल्डन वीजा’

सानिया मिर्जा समेत पति शोएब मलिक को UAE सरकार ने दिया ‘गोल्डन वीजा’

संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति तथा पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार शोएब मलिक को 10 साल का बहुप्रतीक्षित यूएई गोल्डन वीजा प्रदान किया है।  हैदराबाद की रहने वाली 34 वर्षीय मिर्जा और पाकिस्तान के सियालकोट के रहने वाले 39 वर्षीय मलिक ने 2010 में शादी की थी और पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं. इस बहुचर्चित स्पोर्ट्स कपल का एक तीन साल का बेटा है, जिसका नाम इजहान है।  यूएई सरकार द्वारा 2019 में दीर्घकालिक निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली के रूप में गोल्डन वीजा की स्थापना की गई थी। …
Read More
राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक सिधवानी ने बताया कि दूसरे मस्तिष्काघात के बाद उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। सिधवानी ने कहा, ‘‘ तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन आज सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। दूसरे मस्तिष्काघात के बाद से उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। आखिरी समय में उनका परिवार और उनकी देखभाल करने वाले…
Read More
मालदा में भाजपा को झटका, दो पंचायत सदस्य समेत 400 भाजपाई  तृणमूल में शामिल

मालदा में भाजपा को झटका, दो पंचायत सदस्य समेत 400 भाजपाई तृणमूल में शामिल

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं  का सत्ताधारी तृणमूल  कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है।  इस बीच मालदा में कोतवाली ग्राम पंचायत के दो भाजपा पंचायत सदस्यों सहित लगभग 400 कार्यकर्ता और समर्थक तृणमूल  कॉग्रेस में  शामिल हो गए। गुरुवार रात मालदा शहर के कोतवाली पेट्रोल पंप से सटे इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम  में इन लोगों ने तृणमूल का दामन थामा। इस अवसर पर तृणमूल जिलाध्यक्ष व सांसद मौसुम नूर, मालदा जिला परिषद की निर्वाचित सदस्य प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. कोतवाली ग्राम पंचायत से भाजपा…
Read More