Blog

पेगासस जासूसी कांड: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जांच की मांग को लेकर संसद में भी गतिरोध जारी

पेगासस जासूसी कांड: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जांच की मांग को लेकर संसद में भी गतिरोध जारी

पेगासस जासूसी मामले पर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच करेगी। इस मामले में वरिष्ठ पत्रकारों एनराम और शशिकुमार, सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास और वकील एमएल शर्मा ने याचिकाएं दाखिल की हैं। पेगासस मामले की जांच को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित  हो रही है। याचिकाओं में सरकारी एजेंसियों द्वारा विशिष्ट नागरिकों, नेताओं और पत्रकारों की इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए कथित जासूसी की खबरों के संबंध में जांच…
Read More
PM मोदी बोले- ‘मेक इन इंडिया’ का बेहतरीन नमूना ‘विक्रांत’, नौसेना को बधाई

PM मोदी बोले- ‘मेक इन इंडिया’ का बेहतरीन नमूना ‘विक्रांत’, नौसेना को बधाई

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) 'विक्रांत' के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत की सराहना करते हुए कहा कि आईएसी का डिजाइनिंग और निर्माण देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सोनोवाल ने कहा कि 'विक्रांत' का समुद्री परीक्षण शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को सही मायने में प्रतिबिंबित करता है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने देश को गौरवान्वित करने के लिए कोचीन शिपयार्ड और भारतीय नौसेना को भी बधाई दी। बयान में कहा गया कि अगस्त 2013 में मंत्रालय के मजबूत समर्थन…
Read More
भारत के सामने जर्मनी चारो खाने चित, टीम इंडिया ने 5-3 से बनायी बड़ी बढ़त

भारत के सामने जर्मनी चारो खाने चित, टीम इंडिया ने 5-3 से बनायी बड़ी बढ़त

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है. भारत की पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक के लिए जर्मनी से मुकाबला जारी है, जिसमें जर्मनी ने अब तक 3 गोल दागे हैं वहीं भारत 5 गोल कर चुका है| टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की| लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया. लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-3 की बढ़त पर ला दिया| जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया है|…
Read More
स्टीफन डेज  द्वारा इंडी-बंगाली पॉप एल्बम

स्टीफन डेज द्वारा इंडी-बंगाली पॉप एल्बम

ड्रीम पॉप, आरएंडबी, इलेक्ट्रॉनिक और वर्ल्ड म्यूजिक जैसी शैलियों से प्रेरित पहला इंडी बंगाली पॉप एल्बम, स्टीफन डेज़ की आवाज़ के माध्यम से जीवंत होने के लिए तैयार है। स्टीफन एक संगीतकार और कंपोजर हैं, और उन्होंने इन जेनर में नए जमाने के बंगाली संगीत की शुरुआत की। 'ठिकाना' का संगीत वीडियो और शीर्षक ट्रैक ‘BideshiForing’ यूट्यूब चैनल - STEPHEN DAZE पर उपलब्ध है। उनका पहला एल्बम, ' BideshiForing’, जिसमें Thikana, BideshiForing, NekaKanna, Machh, Shadhin, RakhteParlina, Tomar Ami ArNai, AsharPahar और Surjodoy जैसे ट्रैक शामिल हैं, 23 जुलाई को एपल म्यूजिक, स्पोटिफाई, जियोसावन, अमेजन म्यूजिक, हंगामा एंड विंक जैसे प्लेटफार्म…
Read More
स्पाइसहेल्थ ने मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेटरी शुरू की

स्पाइसहेल्थ ने मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेटरी शुरू की

स्पाइसहेल्थ ने रीयल-टाइम पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) और रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के लिए गुवाहाटी में अपनी पहली मोबाइल टेस्टिंग लैबोरेटरी शुरू की है। कंपनी की मोबाइल लैब इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होगी जबकि नमूना संग्रह सेट-अप लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा।स्पाइसहेल्थ ने गुवाहाटी में सुविधा स्थापित करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन, असम के साथ भागीदारी की है। स्पाइसहेल्थ भारत के दस शहरों में फैले 23 लैब और कलेक्शन सेंटर संचालित करता है। कंपनी पांच राज्यों में सात टीकाकरण केंद्र संचालित करती है। स्पाइसहेल्थ देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली डायग्नोस्टिक लैब के रूप…
Read More