टाटा डॉट ईवी ने लॉन्च की नई कर्व डॉट ईवी सीरीजएक्स आकर्षक कीमत में मिलेगी ५०२ किमी की रेंज

चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, टाटा डॉट ईवी ने मुंबई में अपनी नई ‘कर्व डॉट ईवी सीरीजएक्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इस नई सीरीज को ग्राहकों की दैनिक और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर बेहद बोल्ड और शानदार एसयूवी कूप स्टाइल में डिजाइन किया गया है। १६.९९ लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ पेश की गई इस सीरीज में दो प्रीमियम वेरिएंट्स—’एकम्प्लिश्ड एक्स ५५’ और ‘एम्पायर्ड एक्स ५५’ शामिल हैं। यह नई कार मजबूत परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी और लंबी ड्राइविंग रेंज है। भारत की यह पहली एसयूवी कूप ५५ किलोवाट-आर के बड़े बैटरी पैक से लैस है, जो एआरएआई प्रमाणित मानदंडों के अनुसार ५०२ किलोमीटर की शानदार रेंज प्रदान करती है; वहीं असल दुनिया में यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग ४०० किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकती है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनका मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाना है। कंपनी इस नई सीरीज के साथ लाइफटाइम एचवी बैटरी वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को बिना किसी तनाव के किफायती कीमत पर प्रीमियम इंटरसिटी सफर का बेहतरीन अनुभव मिल सके।

By rohan