08
Aug
ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक इमारत लाल किले (Red Fort) के आगे बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हों। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ऐसा सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के मेन गेट के सामने मुख्य सड़क के किनारे पर बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हैं, इससे लाल किले को सामने से नहीं देखा सा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि इन कंटेनर्स पर 15 अगस्त से पहले पेंटिंग और सीनरी लगा दी जाएंगी। 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही…
