Blog

कचरा साफ करने वाले महानायक हैं : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लॉन्च करते हुए बोले PM नरेंद्र मोदी

कचरा साफ करने वाले महानायक हैं : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लॉन्च करते हुए बोले PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’ की शुरुआत की| इस दौरान उन्होंने कहा, बाबा साहब असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे| बेहतर जीवन की आकांक्षा में गांवों से बहुत से लोग शहरों की तरफ आते हैं| उनका जीवन स्तर गांवों से भी मुश्किल स्थिति में रहता है| ये उन पर एक तरह से दोहरी मार की तरह होता है| एक तो घर से दूर, और ऊपर से ऐसी स्थिति में रहना| इस हालात को बदलने पर, इस असमानता को दूर करने पर बाबा साहेब का बड़ा…
Read More
बंगाल में भाजपा को एक और झटका, रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी

बंगाल में भाजपा को एक और झटका, रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। उत्तर दिनाजपुर जिले के  रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी छोड़ दी है। रायगंज  से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा शुक्रवार को की। मीडिया से मुखातिब कल्याणी ने कहा कि जहां देवश्री चौधरी हैं वहां रहकर काम करना उनके लिए संभव नहीं है इसलिए वह भाजपा छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा राज्य नेतृत्व को भेज दिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अथवा दूसरी पार्टी में जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए…
Read More
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन : उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन : उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। एक अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में परौंख गांव में कोविंद का जन्म हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। साल 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे| पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की| कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी…
Read More
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

मालदा में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।  उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालदा जिले के रतुआ थाना क्षेत्र के शिमुलताला इलाके में गुरुवार देर  रात यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद उकिल के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति का नाम वसीम अकरम बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बड़ो  शिमुलतला इलाके के रहनेवाले हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों दोस्त कल बाइक से सामसी इलाके में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे. माटीगंज…
Read More
दो सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेकर मादक पदार्थ कारोबारी को रिहा करने का आरोप

दो सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेकर मादक पदार्थ कारोबारी को रिहा करने का आरोप

कालियाचक के दो सब इंस्पेक्टर पर मोटी रिश्वत लेकर एक मादक पदार्थ के कारोबारी को रिहा करने के  आरोप आखिरकार बेबुनियाद साबित हुए ।  जिला पुलिस की विभागीय जांच में दोनों सब इंस्पेक्टर को  कालियाचक व इंग्लिशबाजार थानों में सम्मानपूर्वक ड्यूटी ज्वाइन करने  का निर्देश दिया गया है. हालांकि विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि घटना के पीछे कालियाचक इलाके में विपक्ष के एक नेता का हाथ था। जिला पुलिस ने फिलहाल साजिशकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कालियाचक थाने के दो सब इंस्पेक्टर  राकेश विश्वास और सौमजीत मल्लिक साजिश के शिकार हुए। विभागीय…
Read More