Blog

निम्न दाब की वजह से दक्षिण बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

निम्न दाब की वजह से दक्षिण बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

दुर्गा पूजा बीत जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में दो दिन पहले से शुरू हुई बारिश फिलहाल मंगलवार शाम तक जारी रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की‌ ओर से सोमवार शाम जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दाब की वजह से फिलहाल बारिश हो रही है और आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिणी 24 परगना के तटीय जिलों में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होगी। वहीं कोलकाता, हावड़ा…
Read More
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद ममता सरकार ने सीमाई क्षेत्रों को किया सतर्क

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद ममता सरकार ने सीमाई क्षेत्रों को किया सतर्क

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने जिला प्रशासन, खासकर सीमावर्ती बांग्लादेश से लगे जिलों के प्रशासन से सोशल मीडिया के दुरुपयोग और पड़ोसी देश में दुर्गा पूजा के दौरान हालिया हमलों से संबंधित फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ सतर्क रहने और उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने को कहा है| एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी| उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन समारोहों और फातिहा-द्वाज-दहम के बीच बंगाल में कहीं भी अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से निपटने के लिए सभी राज्य एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है| उन्होंने कहा, सरकार ने…
Read More
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ पूरे बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ पूरे बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा मंडपों और बाद में मंदिरों पर हमले के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ता सोमवार को पश्चिम बंगाल के जिलों में विरोध जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया| राज्य के विभिन्न जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और न्याय की मांग की| गोल पार्क में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी के नेतृत्व में भारत सेवा संघ का विरोध जुलूस निकाला गया. मंगलवार को बीजेपी सहित अन्य हिंदू समर्थित संगठन विश्व हिंदू परिषद (VHP) , आरएसएस (RSS), हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) के कार्यकर्ता कोलकाता में विरोध मार्च निकालेंगे और बांग्लादेश डेप्युटी हाई कमीशन…
Read More
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या,  घटना के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को बुलाया बंद

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, घटना के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को बुलाया बंद

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी| मृतक की पहचान 32 वर्षीय मिथुन घोष के रूप में हुई है। घटना उत्तर दिनाजपुर के इटाहार थाना क्षेत्र के राजग्राम इलाके में रविवार रात करीब 10.15 बजे हुई|  मिथुन कथित तौर पर  कल रात उस समय घर के सामने खड़ा था। किसी ने उसे फोन पर बुलाया और अपने साथ ले गया। घर से कुछ  दूर पर बदमाशों के एक समूह ने उस  पर गोली चला दी।  गोली उसके पेट में लगी । गंभीर हालत में जब उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत…
Read More
गिरफ़्तारी के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोगों ने किया पथावरोध

गिरफ़्तारी के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोगों ने किया पथावरोध

अफीम की खेती के आरोप में एक आदिवासी व्यक्ति की गिरफ्तारी के विरोध में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने रविवार को 34 नंबर  राष्ट्रीय राजमार्ग  का अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।घटना को लेकर गुस्साए आदिवासी समुदाय के लोगों ने  आज सुबह गाजोल थाना क्षेत्र के आलमपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर अवरोध कर यातायात ठप कर दिया। ये सभी हाथ में तीर धनुष व अन्य पारम्परिक हथियारों के साथ अवरोध में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि  पुलिस ने उनके परिवार के एक सदस्य को अफीम की अवैध खेती के झूठे मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस हस्तक्षेप से करीब…
Read More