पिछले साल कोलकाता और सिलिगुड़ी में 5G सेवाओं की शुरूआत के बाद, अग्रणी दूूर संचार सेवा प्रदाता वी अब पश्चिम बंगाल के कई शहरों में अपने 5G फुटप्रिन्ट को मजबूत बना रहा है। योजना के मुताबिक रोलआउट के तहत वी की 5G सेवाएं अब माल्दा, हल्दिया और बहरामपुर में उपलब्ध हैं तथा जल्द ही जून तक दुर्गापुर, आसनसोल, हाबरा-अशोकनगर, बर्दवान, खड़गपुर, गंगटोक और दार्जिलिंग में भी शुरू कर दी जाएंगी।
अपनी 5G सेवाओं के विस्तार के लिए, वी मुख्य मार्केट्स जैसे ओद्यौगिक केन्द्रों, डेटा की ज़्यादा खपत वाले केन्द्रों और उभरते शहरी क्लस्टर्स को प्राथमिकता दे रहा है। इन 10 शहरों में योजना के अनुसार रोलआउट मुख्य ओद्यौगिक केन्द्रों जैसे दुर्गापुर एवं आसनसोल; कमर्शियल हब्स जैसे हल्दिया; तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं पर्यटन केन्द्रों जैसे दार्जिलिंग और गंगटोक को कवर करने के वी सामरिक दृष्टिकोण को दर्शाता है, गौरतलब है कि इन सभी क्षेत्रों में डेटा की मांग लगातार बढ़ रही है।
इस विस्तार के साथ वी ने हाई-स्पीड डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ओद्यौगिक एवं कमर्शियल हब्स तथा पर्यटन केन्द्रों को लक्ष्य बनाकर, वी उच्च क्षमता वाले इन मार्केट्स में बड़े पैमाने के डिजिटल रूपान्तरण और स्थायी विकास के लिए 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैनात कर रहा है।
इस विस्तार पर बात करते हुए सोवन मुखर्जी, बिज़नेस हैड-कोलकाता, शेष बंगाल, असम एवं उत्तर-पूर्व, वोडाफ़ोन आइडिया ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल में वी के 5G नेटवर्क के विस्तार को तेज़ कर रहे हैं और क्षेत्र के मुख्य मार्केट्स में अपने फुटप्रिन्ट को मजबूत बना रहे हैं। इससे पहले कोलकाता और सिलिगुड़ी में हुए लॉन्च के बाद माल्दा, हल्दिया और बहरामपुर में रोलआउट और इसके बाद दुर्गापुर, आसनसोल, हाबरा-अशोकनगर, बर्दवान, खड़गपुर, गंगटोक और दार्जिलिंग में शुरूआत हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। विस्तार योजनाओं के तहत हम अधिक मांग वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हैं, जिनमें डेटा की ज़्यादा खपत वाले केन्द्र तथा ज़्यादा फुटफॉल वाले ओद्यौगिक, कमर्शियल एवं पर्यटन हब शामिल हैं। ताकि हमारे यूज़र नेटवर्क का सहज और बेहतर अनुभव पा सकें।’’
