मुर्शिदाबाद में बड़ी कार्रवाई: जलंगी से 7 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, लालगोला होल्डिंग सेंटर भेजे गए

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले मुर्शिदाबाद में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 7 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। जलंगी थाने की पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर इलाके में एक विशेष अभियान चलाकर इन सभी को धर दबोचा।

कुश्तिया जिले के रहने वाले हैं सभी घुसपैठिए

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी अनुप्रवेशकारी (घुसपैठिए) पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुश्तिया जिले के दौलतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे।

लालगोला होल्डिंग सेंटर भेजा गया

हाल ही में राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइंस के बाद पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। जलंगी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज (मंगलवार) सभी सातों धृत बांग्लादेशी नागरिकों को लालगोला स्थित होल्डिंग (डिटेंशन) सेंटर भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घुसपैठ के पीछे सीमा पार सक्रिय किन दलालों का हाथ है।

By Sonakshi Sarkar