Blog

छठ पूजा पर गरीबों में बांटा गया कंबल

छठ पूजा पर गरीबों में बांटा गया कंबल

छठ पूजा के अवसर पर राधाघाट समिति की ओर से लोगों में कंबल का वितरण किया गया। जलपाईगुड़ी दिनबाजार क्षेत्र में आज छठपूजा के अवसर पर आयोजकों ने करीब 50 गरीब व असहाय लोगों को कंबल बांटे। कार्यक्रम में समिति के सचिव बिनोद बसफोर, जलपाईगुड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष सैकत चटर्जी, नगर पालिका के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य निपु साहा समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Read More
मातम में बदली खुशियाँ ,तालाब में डूबने से युवक की मौत

मातम में बदली खुशियाँ ,तालाब में डूबने से युवक की मौत

छठ पूजा के समापन के आबाद तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी . घटना एनजेपी थाना क्षेत्र के फुलबाड़ी-1 ग्राम पंचायत के माइकल मधुसूदन कॉलोनी में गुरुवार की सुबह हुई. मृतक की पहचान 38 वर्षीय रंजन मंडल के रूप में हुई है। वह हरिपुर के निचपाड़ा इलाके का रहनेवाला था . जानकारी के अनुसार आज सुबह छठ पूजा के दौरान तालाब में छठव्रतियों द्वारा नारियल लुटाया गया। इसी दौरान तालाब में नारियल लेने के चक्कर में तालाब में डूब गया। एनजेपी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज माइकल…
Read More
270 ग्राम ब्राउन शुगर  के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

270 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ब्राउन शुगर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तस्करों को गुरुवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्करों के नाम छवि घोष , अजय हालदार और सुरजीत साहा बताया जा रहा है। उनके पास से 270 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इन सभी को बुधवार देर रात इंग्लिशबाजार शहर में नाका चौकी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
Read More
लोमड़ियों के झुंड ने ग्रामीणों पर बोला हमला ,40 घायल , 20 की हालत नाजुक

लोमड़ियों के झुंड ने ग्रामीणों पर बोला हमला ,40 घायल , 20 की हालत नाजुक

गुरुवार सुबह लोमड़ियों के एक समूह द्वार अचानक किये गए हमले में 40 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 20 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में आज सुबह इस घटना सेदहशत फैल गई है. घटना हरिश्चंद्रपुर प्रखंड नंबर - 01  के हरदम नगर गांव की है. स्थानीय लोगों ने अबतया हरिश्चंद्रपुर में पिछले कई दिनों से लोमड़ी के हमले का  आतंक बना हुआ है। एक के बाद एक लोमड़ी के हमले की वारदात सामने आ रही है। लोमड़ी के तांडव को लेकर हरिश्चंद्रपुर में अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जाता है  आज सुबह एक ही…
Read More
लावा ने भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया- अग्नि

लावा ने भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया- अग्नि

लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने पहला भारतीय 5जी स्मार्टफोन- अग्नि लॉन्च किया है। यह सुपर स्मार्टफोन मीडियाटेक के नवीनतम चिपसेट- डाइमेंशन 810 द्वारा संचालित है। यह पावर पैक्ड चिपसेट, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ रनिंग कोर, कार्यों को करने के लिए बिजली की तेज गति प्रदान करता है और एक साथ कई एप्लिकेशन और गेम का समर्थन करता है। लावा अग्नि 5जी एक उच्च अंत और अंतराल मुक्त उपयोगकर्ता अनुभव के लिए 8GB रैम (यूएमसीपी) और आपके महत्वपूर्ण दस्तावेजों और चित्रों को संग्रहीत करने के लिए नवीनतम यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (UFS) मानक पर आधारित 128GB ROM के साथ…
Read More