Blog

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सोमवार सुबह घने कुहासे के कारण बस के साथ हुई टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई। घटना माथाभांगा-2 ब्लॉक के लतापता ग्राम पंचायत के कुशियारबाड़ी के फलां काटा कूचबिहार 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे इस्लामपुर जा रही एक बस के साथ जटेश्वर से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम विश्वजीत बर्मन बताया गया है। वह जटेश्वर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज‌ दिया है।
Read More
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए "सम्मान का घर " नामक एक मनोरंजन क्लब शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से घर में अकेले रह रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस "हाउस ऑफ ऑनर" के सदस्य बन सकते हैं। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर 8388997566 पर कॉल करने पर नजदीकी थाने का नोडल अधिकारी उनके घर जाकर सारी जानकारी जुटाएगा और उन्हें इस घर का सदस्य बनाएगा. इतना ही नहीं यहाँ के सदस्यों की किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए आज पुलिस की…
Read More
बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर विवाहिता के सास-ससुर और देवर ने उसके माता-पिता को पीट कर घायल‌ कर दिया। रविवार रात घटना कालियाचक थाना के लालूटोला इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, घायलों के नाम विनय चंद्र दास और गायत्री दास हैं। दस वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी विवेकानंद दास के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विभिन्न कारणों से उसके सास-ससुर और देवर उस पर अत्याचार करने लगे। रविवार रात भी उनकी बेटी को पीटा गया। फोन पर जानकारी पाकर विनय…
Read More
आईपीपीबी और बजाज आलियांज लाइफ की रणनीतिक साझेदारी

आईपीपीबी और बजाज आलियांज लाइफ की रणनीतिक साझेदारी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), डाक विभाग और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ((बीएएलआईसी)) ने बैंक की 650 शाखाओं के व्यापक नेटवर्क और 136,000 से अधिक बैंकिंग एक्सेस पॉइंट्स के माध्यम से ग्राहकों को टर्म और वार्षिकी उत्पादों की पेशकश के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह गठजोड़ ग्राहकों को, विशेष रूप से कमजोर वर्गों के और बिना बैंक वाले और कम सेवा वाले क्षेत्रों में रहने वाले, वित्तीय रूप से सुरक्षित और सशक्त बनने में सक्षम बनाएगा।
Read More
मधुमेह को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए मुट्ठी भर बादाम

मधुमेह को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए मुट्ठी भर बादाम

विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के अभियान के रूप में मनाया जाता है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की 2019 की सबसे हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 463 मिलियन से अधिक वयस्क मधुमेह के साथ जी रहे थे। शोध बताते हैं कि जीवनशैली में बदलाव, जिसमें शारीरिक गतिविधि में सुधार और महत्वपूर्ण आहार परिवर्तन शामिल हैं, न केवल टाइप 2 मधुमेह को प्रबंधित करने में मदद करते हैं, बल्कि टाइप 2 मधुमेह के विकास के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।
Read More