05
Oct
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता रामी मालेक, सोनम कपूर और सिमोन एश्ले तथा गायिका श्रेया घोषाल 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित होने वाली ‘द अर्थशॉट प्राइज 2026’ अवॉर्ड्स नाइट में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर करेंगे। वहीं, प्राइम वीडियो को इस प्रतिष्ठित समारोह का विशेष वैश्विक स्ट्रीमिंग पार्टनर घोषित किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रायोजन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में नेतृत्व और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 5,000 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। समारोह का प्रसारण 240 से अधिक देशों और…
