12
Oct
भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर हाल ही में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया," हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 10 अक्टूबर को हुआ कायराना हमला भी शामिल है। इन हमलों में लोगों की जान गई, वे घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुँचा। हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना…
