गरियाहाट मोड़ पर आम राहगीरों और छोटे-छोटे बच्चों के साथ नगर विकास मंत्री (पुर मंत्री) अग्निमित्र पाल ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर वे खुद सड़क पर उतरीं और स्थानीय लोगों व बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आम जनता और नन्हें बच्चों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी और उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से गरियाहाट जैसे व्यस्त चौराहे पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री को अपने बीच पाकर आम जनता और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
