ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं। इनमें क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर की डिमांड दर्शकों के बीच काफी ज्यादा रहती है। जब अपराध की बात होती है, तो बैंक रॉबरी यानी बैंक लूट की कहानियां भी फिल्ममेकर्स की पसंदीदा कहानियों में शामिल रही हैं।
इसका ताजा उदाहरण हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई एक नई फिल्म है, जो बैंक रॉबरी के मामले में नेटफ्लिक्स की कल्ट सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ (Money Heist) को भी कड़ी टक्कर देती है।
थिएटर्स में रिलीज होने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम की जा चुकी है। 2 घंटे 46 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी एक बैंक कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी आंखों के सामने कुछ लुटेरे उसी बैंक में डकैती को अंजाम देते हैं।
इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब बैंक कर्मचारी लुटेरों से बदला लेने और बैंक का पूरा पैसा वापस लाने की कोशिश करता है। इस दौरान फिल्म में सस्पेंस, रोमांच और कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते हैं।
अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘आई नोबडी’ (I Nobody) की हो रही है।पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब ‘आई नोबडी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी अपना जलवा दिखा रही है और रिलीज के साथ ही मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। अगर आप भी साउथ सिनेमा की फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह मूवी आपको जरूर पसंद आएगी।
