टीवीएस एनटॉर्क ने ‘द स्ट्रीट्स रिमेम्बर’ अभियान के जरिये फुटबॉल के जोश का उत्सव मनाया

भारत का नंबर 1 स्पोर्टी स्कूटर, टीवीएस एनटॉर्क, बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्टाइल, गतिशीलता और सड़कों पर अपनी विश्वसनीयता का प्रतीक है। फुटबॉल के साथ इसका जुड़ाव सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। बल्कि यह महत्वाकांक्षा, विशिष्टता और उत्कृष्टता हासिल करने की संस्कृति से जुड़ा है। ये खूबियाँ टीवीएस एनटॉर्क की पहचान हैं, इसलिए यह साझेदारी बिल्कुल सही और स्वाभाविक लगती है। यह जुड़ाव उसी भरोसे, जोश और अंदाज से बना है जो आज के फुटबॉल खेल में दिखाई देता है।

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के ऑफिशियल रीजनल पार्टनर के रूप में, टीवीएस एनटॉर्क खेल को एक नई पहचान देने वाले उन चैंपियनों को सम्मान देता है। जो परफॉर्मेंस, आत्मविश्वास और दबदबे की विरासत को बयां करते हैं। यह एक आइकॉन से दूसरे आइकॉन का सच्चा मिलन है, यानी चैंपियनों का मिलन।

टीवीएस एनटॉर्क का ‘द स्ट्रीट्स रिमेम्बर’ अभियान इसी साझे जज्बे पर आधारित है। यह दो चैंपियनों को एक साथ लाता है – वैश्विक फुटबॉल आइकॉन और वह स्कूटर जिसने भारत की सड़कों पर राज़ किया है। यह उन सड़कों, लोगों और यात्राओं का जश्न मनाता है। जो दुनिया की नजरों में आने से बहुत पहले, महानता को आकार देते हैं।

डेंट्सू क्रिएटिव द्वारा तैयार किया गया यह कैंपेन, ‘द स्ट्रीट्स रिमेम्बर’, कई तरीकों से लोगों के बीच पहुंचेगा। इसमें शॉर्ट फिल्म, अखबारों में विज्ञापन, मैदान पर होने वाले इवेंट्स, बड़े-बड़े होर्डिंग्स और फैंस से सीधे जुड़ने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। इस अभियान के जरिए टीवीएस एनटॉर्क का मकसद फुटबॉल के लिए फैंस की दीवानगी का जश्न मनाना है। साथ ही, कंपनी उन युवाओं के साथ एक मजबूत और सच्चा रिश्ता बनाना चाहती है। जो जीवन में आगे बढ़ने की चाह, आत्मविश्वास और कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं।

By Business Bureau