आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने आज ‘जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट’ (Zagnelis® Protect) को लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक प्रीमियम जिंक-एल्युमिनियम-मैग्नीशियम कोटेड स्टील ब्रांड है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस (उच्च प्रदर्शन) ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
यूरोपीय बाजारों में अपनी गुणवत्ता साबित कर चुकी, आर्सेलरमित्तल की पेटेंटेड जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट कोटिंग्स भारत में अपनी तरह की पहली निर्माण क्षमता का प्रतीक है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा वाहन उत्पादक देश है। अब तक, इस तकनीकी दक्षता और गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद पूरी तरह से आयात किए जाते थे। चेन्नई में प्रमुख ग्राहकों के एक समूह की उपस्थिति में इस लॉन्च के साथ, आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाला, प्रीमियम जिंक-एल्युमिनियम-मैग्नीशियम कोटेड स्टील ब्रांड पेश करने वाली पहली कंपनी बन गई है, जिससे इसकी तकनीकी नेतृत्व क्षमता और मजबूत हुई है।
ऑटोमोटिव निर्माताओं का ध्यान घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए टिकाऊपन (ड्यूरेबिलिटी), परफॉर्मेंस, सुरक्षा और विनिर्माण निरंतरता (मैन्युफैक्चरिंग कंसिस्टेंसी) पर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में, विश्व स्तरीय और हाई-परफॉर्मेंस ऑटोमोटिव स्टील ब्रांड जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट (Zagnelis® Protect) उन्हें कम समय में डिलीवरी, निरंतर गुणवत्ता और बेहतर आपूर्ति का भरोसा दिलाने में मदद करेगा।
शुरुआती चरण में जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट का उपयोग ‘मोटर कप्स’ में किया जाएगा – जो कि खिड़कियों, शीशों, वाइपर्स और सीटों में उपयोग होने वाली डायरेक्ट-करंट (DC) मोटरों के लिए महत्वपूर्ण एनक्लोजर (कवर) होते हैं। चूंकि प्रत्येक कार में ऐसी 20 से 30 मोटरों का उपयोग होता है, इसलिए यह उत्पाद बेहतर परफॉर्मेंस के साथ तुरंत वैल्यू प्रदान करता है।
वर्तमान में, भारत में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव स्टील ग्रेड का अनुमानित 8-10% हिस्सा आयात किया जाता है, जिसका मुख्य कारण कोटिंग और मेटलर्जिकल जटिलता है। भारत द्वारा विभिन्न श्रेणियों में सालाना 30 मिलियन से अधिक वाहनों का उत्पादन करने और ऑटोमोटिव मांग के उच्च-गुणवत्ता, जंग-रोधी और हल्के वजन वाली सामग्रियों की ओर बढ़ने के साथ, उन्नत कोटेड स्टील्स का स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) इस क्षेत्र के विकास के अगले चरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (AM/NS India) के डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग,
श्री रंजन धर ने इस लॉन्च पर कहा, “जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट का लॉन्च उच्च-गुणवत्ता और हाई-परफॉर्मेंस स्टील समाधानों के माध्यम से देश की ऑटोमोटिव विनिर्माण क्षमताओं को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी ऑटोमोटिव इकोसिस्टम का समर्थन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने ब्रांड के वादे, ‘स्मार्टर स्टील्स, ब्राइटर फ्यूचर्स’ के अनुरूप वैल्यू-ऐडेड स्टील समाधानों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। चूंकि भारत का ध्यान तकनीक-आधारित ऑटोमोटिव विनिर्माण पर है, इसलिए उन्नत स्टील तक पहुंच महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारी पैरेंट कंपनियों, आर्सेलरमित्तल और निप्पन स्टील की बेजोड़ तकनीक और विशेषज्ञता के सहयोग से, हम इस विश्व स्तरीय, आयात-विकल्प (इंपोर्ट-सब्सिट्यूट) उत्पाद को घरेलू स्तर पर उपलब्ध करा रहे हैं। यह ऑटोमोटिव कंपनियों को वैश्विक मानकों को पूरा करने में सक्षम बनाएगा और साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देगा।”
वैश्विक स्तर पर, जैग्नेलिस® प्रोटेक्ट (Zagnelis® Protect) कोटिंग्स को पारंपरिक गैल्वनाइज्ड (GI) कोटिंग्स की तुलना में काफी अधिक जंग-रोधी क्षमता प्रदान करने के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से कट एड्ज (cut edges), हेम फ्लैंज (hem flanges) और फॉर्मेड एरिया (formed areas) पर, जहां ऑटोमोटिव घटकों में आमतौर पर सबसे पहले जंग लगती है। यह नया ब्रांड असाधारण जंग-रोधी क्षमता, सेल्फ-हीलिंग प्रोटेक्शन (स्वत: ठीक होने वाली सुरक्षा), उत्कृष्ट ड्रॉएबिलिटी (drawability) और विश्वसनीय वेल्डेबिलिटी (weldability) प्रदान करता है। इसका घरेलू उत्पादन सप्लाई चेन की दक्षता और गुणवत्ता की निरंतरता में सुधार करेगा, जिससे ग्राहकों को अपने परिचालन प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक लाभ दोनों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
