टीम इंडिया ने 26 से 28 मई 2026 तक ताइपे, ताइवान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ताइपे कैपिटल कप 2026’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता थी, जिसमें टीम इंडिया ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में दो सिल्वर मेडल और तीन मेरिट अवॉर्ड जीतकर देश को गौरवान्वित है। यूरोप, एशिया, अमेरिका और ओशिनिया के 15 देशों से आए दुनिया के कुछ बेहतरीन युवा स्किल्ड प्रोफेशनल के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए, भारतीय दल ने असाधारण तकनीकी एक्सीलेंस का प्रदर्शन किया, जिससे ग्लोबल स्किल पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की पुनः पुष्टि हुई। पाँच अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कौशल श्रेणियों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रतिभागियों ने उभरते और उद्योग-प्रासंगिक क्षेत्रों में असाधारण दक्षता का प्रदर्शन किया। यह भारत के स्किलिंग इकोसिस्टम की मजबूती और भविष्य के लिए तैयार टैलेंट को निखारने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस दल को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का सहयोग मिला था, जो भारत के युवाओं को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, इंडस्ट्री एक्सपोजर और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्किंग के अवसर प्रदान करते रहते हैं।सिल्वर मेडल जीतने वालों को 8,000 ताइवान डॉलर का नकद पुरस्कार मिला, जबकि मेरिट अवॉर्ड पाने वालों को 5,000 ताइवान डॉलर दिए गए।
विजेताओं को बधाई देते हुए, भारत सरकार के माननीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने कहा: “ताइपे कैपिटल कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन भारत के युवाओं के आत्मविश्वास, क्षमता और दृढ़ संकल्प का एक गौरवपूर्ण प्रतिबिंब है। दुनिया भर की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए, हमारे चैंपियनों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय स्किल ग्लोबल स्टैंडर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सकते हैं। मेडल से परे, इस तरह की प्रतियोगिताएं इनवेल्युएबल ट्रेनिंग ग्राउंड के रूप में कार्य करती हैं, जो हमारे प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों से अवगत कराती हैं और उन्हें वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 सहित आगे की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। ऐसी हर उपलब्धि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स के हमारे संकल्प को मजबूत करती हैं और स्किल्ड और सशक्त युवाओं द्वारा संचालित विकसित भारत के हमारे विज़न को आगे बढ़ाती हैं।“
