स्विगी डाइनआउट ने GIRF को ‘ग्रेट इंडियन रवि फेस्टिवल’ बनाया, 50% तक की छूट

स्विगी डाइनआउट ने अपने प्रमुख ‘ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल’ (GIRF) को इस साल ‘द ग्रेट इंडियन रवि फेस्टिवल’ के रूप में पेश किया है। इस अभियान में अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन को ब्रांड फेस बनाया गया है। फेस्टिवल 14 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत देश के 84 से अधिक शहरों में 57 हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट में ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

अभियान के तहत HDFC बैंक के कार्डधारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा Dineout के जरिए की गई हर बुकिंग पर 10 प्रतिशत DineCash भी दिया जाएगा।

इस फेस्टिवल में कैफे, पब, बार, लग्जरी रेस्टोरेंट और फैमिली डाइनिंग आउटलेट शामिल हैं। गुड फ्लिपिन’ बर्गर्स, पंजाब ग्रिल, यूमी, वन 8 कम्यून, मेनलैंड चाइना, पैराडाइज़ बिरयानी और एब्सोल्यूट बारबेक्यूज़ जैसे ब्रांड भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

कोलकाता को भी इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल किया गया है। शहर के विभिन्न कैफे, रेस्टोरेंट और डाइनिंग डेस्टिनेशन इस ऑफर का हिस्सा हैं। हालांकि, स्विगी ने कोलकाता में शामिल रेस्टोरेंट की संख्या या बिक्री से जुड़े अलग-अलग आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

स्विगी डाइनआउट के एवीपी मार्केटिंग एंड रेवेन्यू ध्रुविश ठक्कर ने कहा कि इस बार के अभियान को रवि किशन की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अभियान का प्रचार डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ क्रिएटर प्लेटफॉर्म और डाइनआउट ऐप के जरिए किया जाएगा।

By Business Bureau