शालीमार पेंट्स ने हीरो टाइटन X16 और ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 के साथ एक्सटीरियर प्रोटेक्शन का लेवल बढ़ाया

भारतीय पेंट उद्योग में 120 से अधिक वर्षों का इतिहास रखने वाले प्रमुख नाम , शालीमार पेंट्स ने हीरो टाइटन X16 और ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 लॉन्च किया है, जो अब तक का सबसे उन्नत एक्सटीरियर प्रोटेक्शन सिस्टम है। दो लेयर वाले इस इंटीग्रेटेड सिस्टम को एडवांस्ड वॉटरप्रूफिंग, अल्ट्रा-लक्ज़री एक्सटीरियर फिनिश और थर्मल बैरियर मैकेनिज़्म को एक साथ जोड़कर तैयार किया गया है। इसमें वॉटरप्रूफिंग और टिकाऊपन, दोनों के लिए 16-16 साल की वारंटी दी गई है।

“One System. Double Protection. 16 Years of Complete Exterior Confidence.” की सोच पर आधारित यह लॉन्च, रिसर्च और इनोवेशन के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन वाले एक्सटीरियर कोटिंग्स विकसित करने की शालीमार पेंट्स के संकल्प को दर्शाता है।

आज लोग घर के बाहर लगाए जाने वाले पेंट और कोटिंग्स से ज्यादा उम्मीद रखते हैं। पेंट खरीदते समय वे सिर्फ इसकी खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि पेंट तेज गर्मी, बारिश और बदलते मौसम से घर की दीवारों की रक्षा कर सके, पानी को अंदर जाने से रोके और लंबे समय तक नया जैसा बना रहे। हीरो टाइटन X16 और ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 को खास तौर पर इन्हीं मकसदों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जिससे वे प्रीमियम घरों और प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए सही विकल्प हैं—जहाँ लंबे समय तक टिकने वाले प्रदर्शन के साथ प्रीमियम लुक भी जरूरी है।

इस सिस्टम का बेस ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 है, जो PU-Silicone Elastomeric Matrix Technology से चलने वाला एक उन्नत वॉटरप्रूफिंग बेस कोट है। यह हाई इलास्टिसिटी, बेहतर मजबूती और 3mm तक की क्रैक-ब्रिजिंग क्षमता देता है, जो पानी के रिसाव और मौसम के दबाव से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके ऊपर Hero Titan X16 की परत लगाई जाती है, जो एक अल्ट्रा-लक्ज़री एक्सटीरियर इमल्शन (पेंट) है, जो ट्राई -शील्ड पॉलीमर टेक्नोलॉजी (Tri-Shield Polymer Technology)और फोटो-स्टेबल कलर लॉक टेक्नोलॉजी  (Photo-Stable Colour Lock Technology) पर बना है। इसमें दीवारों को ठंडा रखने वाली खास ‘थर्मल बैरियर’ तकनीक है, जो बाहरी सतह के तापमान को 25°C तक कम कर सकती है। यह दोनों परतें (Layers) मिलकर बाहरी दीवारों को पूरी सुरक्षा देती हैं, जिससे रंग सालों-साल नया दिखता है, दरारें नहीं आतीं और बार-बार पेंट कराने का खर्च भी बहुत कम हो जाता है।

लॉन्च के अवसर पर शालीमार पेंट्स के एमडी और सीईओ, श्री कुलदीप रैना ने कहा:, “प्रीमियम बाहरी पेंट के बाज़ार में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। आज लोग पेंट को सिर्फ सजावट की चीज़ नहीं, बल्कि अपने घर की सुरक्षा के लिए एक लंबा निवेश मानते हैं। वे सुंदरता के साथ-साथ दीवारों की मजबूती, सुरक्षा और लंबे समय तक टिकने वाले फायदों की उम्मीद करते हैं। हमारे सजावटी पेंट की लगभग 75% मांग घरों से आती है, और बेहतर एवं प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग इस पूरे बाज़ार को आगे बढ़ा रही है। जैसे-जैसे ग्राहकों की पसंद बदल रही है, पेंट्स को भी सिर्फ रंग-रोगन से आगे बढ़कर सुरक्षा देने का काम करना होगा। हीरो टाइटन X16 और ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 इसी सोच का नतीजा हैं, जो घरों के लिए वॉटरप्रूफिंग, दीवारों को ठंडा रखने की क्षमता, मजबूती और लक्ज़री लुक को एक साथ लाते हैं।”

हीरो टाइटन X16 और ज़ीरो डैम्प टाइटन X16 के साथ शालीमार पेंट्स ने अल्ट्रा-लक्ज़री एक्सटीरियर कोटिंग सेगमेंट में प्रवेश किया है, जो भारत में बढ़ते प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड को दर्शाता है। यह समाधान घर-मालिकों, आर्किटेक्ट्स और कंस्ट्रक्शन प्रोफेशनल्स की बदलती सोच के हिसाब से तैयार किया गया है, जो अब बाहरी सुरक्षा को केवल रंग-रोगन नहीं, बल्कि इमारतों की लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक दीर्घकालिक निवेश मानते हैं।

By Business Bureau