पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने पश्चिम बंगाल में सीग्राम्स एक्सक्लेमेशन! के लॉन्च की घोषणा की है। यह कंपनी की पिछले 30 वर्षों में सबसे महत्वाकांक्षी इनोवेशन पहल मानी जा रही है। सीग्राम्स एक्सक्लेमेशन! भारत का ऐसा अनोखा ब्रांड पोर्टफोलियो है, जिसमें पाँच अलग-अलग स्पिरिट कैटेगरी — व्हिस्की, वोडका, जिन, रम और ब्रांडी — को एक ही ब्रांड नाम और एक समान कीमत पर, प्रीमियम एडमिक्स सेगमेंट में पेश किया गया है।
यह ब्रांड एंट्री-लेवल प्रीमियम प्राइस सेगमेंट के एक बड़े और अब तक खाली रहे स्पेस को ध्यान में रखकर रणनीतिक रूप से लॉन्च किया गया है। इसका लक्ष्य भारत के तेजी से बढ़ते युवा वयस्क उपभोक्ता हैं, जिनकी आयु 26 से 30 वर्ष के बीच है। ये उपभोक्ता बिना ज्यादा कोशिश के अपनी अलग पहचान बनाते हैं और कुछ अलग पसंद करते हैं। ये लोग समूहों में जुड़ते हैं और जब मिक्स्ड जेंडर गैदरिंग्स में इकट्ठा होते हैं, तो हर व्यक्ति की पेय पदार्थ की पसंद अलग होती है। यही कारण है कि व्हिस्की के अलावा जिन, वोडका, रम और ब्रांडी जैसी श्रेणियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
हर साल 20 मिलियन से अधिक उपभोक्ता कानूनी रूप से शराब पीने की उम्र में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में एक्सक्लेमेशन! किफायती प्रीमियम कीमत पर गुणवत्ता वाली स्पिरिट्स की उस जरूरत को पूरा करता है, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई थी। ब्रांड का संदेश “इट्स टाइम फॉर एक्सक्लेमेशन!” इसे एक ऐसे उत्प्रेरक के रूप में प्रस्तुत करता है, जो भारत की नई पीढ़ी के लिए साधारण पलों को खास अनुभवों में बदल देता है।
पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीईओ जीन टूबूल ने कहा, “पिछले तीन दशकों से पर्नोड रिकार्ड इंडिया देश के प्रीमियम स्पिरिट्स उद्योग को आकार देने में अग्रणी रहा है। एक्सक्लेमेशन! एक ऐसा ब्रांड है, जो गहरी उपभोक्ता समझ से जन्मा है और भारत के नेक्स्ट-जेन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है, जो मिक्स्ड-जेंडर सोशल ओकेजन्स में प्रीमियम गुणवत्ता के साथ विविधता भी चाहते हैं। एक्सक्लेमेशन! एक बोतल में बोल्डनेस, इनोवेशन और सेलिब्रेशन का प्रतीक है। यह लॉन्च हमारा पहला ऐसा यूनिफाइड ब्रांड है, जो पाँच स्पिरिट कैटेगरी — व्हिस्की, वोडका, जिन, रम और ब्रांडी — को प्रीमियम एडमिक्स सेगमेंट में एक साथ लाता है, जो आने वाले दशक में इंडस्ट्री की तुलना में तेज़ी से बढ़ने वाला है। एक्सक्लेमेशन! सिर्फ एक ब्रांड नहीं है, बल्कि बेहतरीन भारतीय स्पिरिट्स और वैश्विक विशेषज्ञता का मेल है, जो असाधारण स्वाद प्रदान करता है।”
एक्सक्लेमेशन! की “वल्र्ड क्राफ्टेड फॉर एक्सेप्शनल टेस्ट” बीटीएल फिलॉसफी इस सोच पर आधारित है कि यह रेंज बहुत आकर्षक कीमत पर बेहतरीन स्वाद देती है। यह यूनिफाइड ब्रांड पाँचों कैटेगरी में फैला है, जहां हर एक को अलग डिजाइन, स्वाद और पोजिशनिंग के साथ बेहतरीन वैल्यू देने के लिए तैयार किया गया है। व्हिस्की में स्पेसाइड की स्कॉच माल्ट का उपयोग किया गया है, जिसे ड्यूल कास्क में परिपक्व किया गया है और भारतीय ग्रेन स्पिरिट्स के साथ ब्लेंड किया गया है, जिससे यह स्मूथ और रिच स्वाद देती है। ब्रांडी भारतीय और फ्रेंच अंगूरों के बेहतरीन मिश्रण से बनाई गई है, जिसे फ्रेंच लिमूज़िन कास्क में परिपक्व किया गया है, जिससे इसका स्वाद संतुलित और परिष्कृत बनता है। रम भारतीय गुड़ से बनी रम और एज्ड जमैकन स्पिरिट्स का खास मिश्रण है, जिसे कॉपर स्टील पॉट्स में तैयार किया गया है, जिससे इसका स्वाद बोल्ड बनता है। वोडका भारतीय टेरोइर की विशेषता को दर्शाती है और इसे रूसी मूनस्टोन टेक्नोलॉजी से ट्रिकल फिल्टर किया गया है, जिससे इसकी शुद्धता बेजोड़ है। जिन जर्मनी के जुनिपर बेरीज़ के प्राकृतिक फ्लेवर और भारत के मिश्रित बोटैनिकल्स के साथ तैयार की गई है, जिससे इसमें 7 अलग-अलग स्वाद उभरकर आते हैं।
एक्सक्लेमेशन! सिर्फ एक ब्रांड नहीं है, बल्कि यह बोल्डनेस, इनोवेशन और सेलिब्रेशन का एक स्टेटमेंट है। इसका दमदार “!” चिन्ह सिर्फ एक डिजाइन एलिमेंट नहीं है, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक ट्रिगर है — इंसान स्वाभाविक रूप से “!” को देखकर रुकते हैं और दोबारा देखते हैं। यही कारण है कि भीड़भाड़ वाले रिटेल माहौल में एक्सक्लेमेशन! को एक अलग और मजबूत पहचान मिलती है।
