एनआईएस मैनेजमेंट लिमिटेड को पश्चिम बंगाल में मिला बड़ी कामयाबी मिला ₹11.90 करोड़ का सुरक्षा सेवा वर्क ऑर्डर

सुरक्षा सेवाओं और इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वाली देश की अग्रणी कंपनी एनआईएस मैनेजमेंट लिमिटेड को पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से एक बड़ा वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत ₹11,90,28,674.48 वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी सहित है। यह अनुबंध 1 अगस्त, 2026 से शुरू होकर अगले दो वर्षों की अवधि के लिए वैध रहेगा, जिसके तहत कंपनी डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय और साइट कार्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

इस महत्वपूर्ण अनुबंध के दायरे के तहत, एनआईएस मैनेजमेंट लिमिटेड डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न साइट कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, निगरानी और उपकरणों की सुरक्षा के लिए लगभग 250 कुशल सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेगी। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक देवजीत चौधरी ने कहा कि यह ऑर्डर उनकी टीम के समर्पण, विशेषज्ञता और परिचालन क्षमताओं का एक बड़ा प्रमाण है। यह नया प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र पीएसयू के ग्राहकों के साथ उसके व्यावसायिक संबंधों का विस्तार करने में भी मददगार साबित होगा।

By rohan